CLMS Web App के माध्यम से अर्धसैनिक बलों में मदिरा वितरण का कार्य शुरू।
केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के अधिकारियों और जवानों के लिए कैंटीन व्यवस्था में जुड़ा एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रयास किया गया। अर्धसैनिक बलों के लिए CLMS Web App (Central Liquor Management System) के एकीकरण से संबंधित स्थिति अब और स्पष्ट होती नजर आ रही है। वर्तमान में हुई कार्य के आधार पर CRPF, BSF, ITBP और SSB के मध्य मदिरा के वितरण को लेकर एक CLMS Web App plateform के Integration का लेकर सबकुछ final हो गया हैं।
CLMS Web App क्या है और क्यों जरूरी है?
CLMS यानी Canteen Liquor Management System एक डिजिटल प्लेटफॉर्म हैं, जिसके माध्यम से केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के अधिकारियों द्वारा सीमित मात्रा में मदिरा (Liquor) की खरीद, निर्गमन और रिकार्ड का प्रबंधन किया जाता है। यह प्रणाली:
- मदिरा की वैध खरीद सुनिश्चित करती है।
- ओवर इश्यू और दुरुपयोग को रोकती हैं।
- पारदर्शिता और जवाबदेही बढाती है।
- विभिन्न बलों के बीच समान नियम लागू करने में मदद करती है।
डिजिटल प्रणाली लागू होने से मैनुअल रजिस्टर, विलंब और अनियमितताओं पर काफी हद तक रोक लगती हैं।
आदेश ये क्या क्या स्पष्ट किया गया?
इसमें चार प्रमुख बिंदुओं के माध्यम से स्थिति स्पष्ट की गई है।
- ITBP और CRPF के बीच CLMS का एकीकरण पूरा
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ITBP और CRPF के बीच CLMS Web App का एकीकरण सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुका है। इसका अर्थ यह है कि अब ITBP और CRPF के अधिकारी एक दूसरे बल की मेस/ कैंटिन से CLMS Web App के माध्यम से नियमानुसार मदिरा प्राप्त कर सकते हैं।
यह व्यवस्था पहले अलग- अलग सिस्टम के कारण संभव नहीं हो पाती थी।
- BSF द्वारा सीमित मदिरा कैंटीन का एकीकरण
सीमा सुरक्षा बल (BSF) द्वारा संचालित सीमित मदिरा कैंटीन को भी CLMS प्रणाली से एकीकृत कर दिया गया है। इससे BSF मे भी डिजीटल रिकॉर्ड पारदर्शी, निर्गमन अन्य केन्द्रीय अर्धसैनिक बलों के साथ समवन्य सुनिश्चित हो सकेगा।
- SSB का CLMS सर्वर अपग्रेडेशन प्रगति पर
सशस्त्र सीमा बल की CLMS web App फिलहाल सर्वर इन्फ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड की प्रक्रिया में हैं। इसका मतलब यह है कि तकनीकी सुधार का कार्य जारी हैं, सर्वर अपग्रेड होने के बाद SSB को भी CLMS प्रणाली में पूरी तरह एकीकृत कर दिया जायेगा I
उपरोक्त से यह दर्शाता हैं कि सरकार और बल स्तर पर सभी अर्धसैनिक बलों के लिए एक समान डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार करने की दिशा में काम किया जा रहा हैं। अब अर्धसैनिक बलों के स्तर पर CLMS web App के माध्यम से ही मदिरा की बुकिंग तथा उसकी निकासी हो पायेगी।
सभी अर्धसैनिक बलों के लिए एक समान नियम प्रणाली, डिजिटल ट्रेकिंग से अनियमितता पर रोक, अंतर बल समन्वय में सुधार, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित, भविष्य में ऑडिट और निरीक्षण में सुविधा होगी I

डिजिटल गर्वनेंस की दिशा में एक और कदम
CLMS web App का एकीकृत होना सरकार के डिजिटल इंडिया और ई-गर्वनेंस के दृष्टिकोण की भी दर्शाता है। अर्धसैनिक बल जैसे संवेदनशील और अनुशासित संगठनों में डिजिटल सिस्टम लागू करना आसान नहीं होता है, लेकिन इस प्रकार के कार्य यह दर्शाते है कि प्रशासनिक सुधार लगातार जारी हैं, तकनीक को प्राथमिकता दी जा रही हैं।
यह कदम अर्धसैनिक बलों के लिए कैंटीन और मदिरा प्रबंधन व्यवस्था में एक बड़ा सुधारात्मक कदम माना जा सकता है। ITBP, CRPF और BSF का CLMS में एकीकरण पुरा होना और SSB का जल्द ही शामिल होना यह दर्शाता है कि आने वाले समय में अर्धसैनिक बल के भीतर सभी व्यवस्थायें पूरी तरह डिजिटल और केंद्रीकृत होंगी। ऐसी प्रयास न केवल प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि इससे अनुशासन, पारदर्शिता और समानता के सिद्धान्तों को भी मजबूती मिलती है।
धन्यवाद।