Rahul Gandhi Meets Ajay Malik : घायल कोबरा अधिकारी से मिले राहुल गांधी
Rahul Gandhi ने हाल ही में देश की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाने वाले CRPF के जांबाज अधिकारी Ajay Malik से मुलाकात कर उनके साहस और बलिदान को सलाम किया। यह मुलाकात सिर्फ एक औपचारिकता नही थी, बल्कि देश के उन बहादुर जवानों के प्रति सम्मान का प्रतीक थी, जो अपनी जान की परवाह किए बिना राष्ट्र की रक्षा करते हैं।
नई दिल्ली के R k.Puram स्थित CRPF मेस में हुई इस मुलाकात में राहुल गांधी ने अजय मालिक का हालचाल जाना और उनके साथ काफी समय बिताया I अजय मलिक, CRPF की विशेष कमांडो यूनिट ” कोबरा” बटालियन में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर तैनात है, जो नक्सल प्रभावित इलाकों में बेहद चुनौतीपूर्ण अभियानों को अंजाम देती है।
अजय मलिक की बहादुरी की कहानी प्रेरणादायक है। झारखंड के घने जंगलों में चलाए गए एक नक्सल विरोधी अभियान के दौरान वे IED विस्फोट का शिकार हो गए थे I इस विस्फोट में उन्हें गम्भीर चोटें आई, जिसके कारण उनका एक पैर काटना पड़ा। इसके बावजूद उनका मनोबल और देशभक्ति जरा भी कम नही हुई।
राहुल गांधी ने मुलाकात के बाद कहा कि अजय मलिक का साहस, उनका अदम्य जज्बा और देश के प्रति उनकी निष्ठा वास्तव में प्रेरणादायक हैं। उन्होंनें यह भी कहा कि ऐसे वीर जवानों की वजह से ही देश सुरक्षित हैं। उन्होंनें अजय मलिक के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करते हुए उनके समर्थन को नमन किया।

Rahul Gandhi Meets Ajay Malik : राहुल गांधी की क्या बात हुई ?
इस मुलाकात के दौरान एक भौर महत्वपूर्ण पहलू सामने आया I अजय मलिक ने अपने करियर से जुड़ी कुछ समस्य़ाओं, खासकर प्रमोशन से संबंधित मुद्दों को भी राहुल गांधी के सामने रखा। इस पर राहुल गांधी ने भरोसा दिलाया कि वे इस विषय को संसद में उठाएंगें, ताकि सुरक्षा बलों के जवानों के साथ न्याय हो सक़े।
अजय मलिक की कहानी केवल एक व्यक्तिगत संघर्ष की कहानी नहीं है, बल्कि यह पूरे देश के लिए प्रेरणा है I जानकारी के अनुसार, विस्फोट में घायल होने के बावजूद उन्होंनें हिम्मत नही हारी और अपने साथियों का नेतृत्व करते रहें। यह उनके कर्त्तव्य के प्रति समर्पण और नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है।
CRPF की कोबरा बटालियन देश के सबसे कठिन और जोखिम भरे अभियानों में शामिल रहती है I यह यूनिट विशेष रूप से नक्सल विरोधी ऑपरेशनों के लिए जाती जाती हैं, जहां हर कदम पर खतरा बना रहता है I ऐसे में अजय मलिक जैसे अधिकारियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है।
Rahul Gandhi Meets Ajay Malik : राहुल गांधी की मानवीय मुलाकात
राहूल गांधी की यह मुलाकत राजनीतिक सीमाओं से परे जाकर एक मानवीय पहल के रूप में देखी जा रही है I इस तरह के कदम न केवल जवानों का मनोबल बढ़ाते है , बल्कि समाज में उनके प्रति सम्मान की भावना को भी मजबुत करते हैं। (Rahul Gandhi Meets Ajay Malik)
देश के सुरक्षा बलों के जवान बहुत कठिन परिस्थितियों में काम करते है, जहां उन्हें अपने परिवार से दूर रहकर देश की रक्षा करनी पड़ती है I ऐसे में जब देश का कोई महत्वपूर्ण नेता उनसे मिलकर उनका हालचाल पूछता है और उनके योगदान को सराहते हैं, तो यह उनके लिए एक बड़ी प्रेरणा बन जाती है I
यह भी देखें – अर्धसैनिक बल (CRPF) के लिए Re-Employment Basis पर नौकरी लेने का सुनहरा मौका
Rahul Gandhi Meets Ajay Malik : Ajay Malik देश के लिए प्रेरणा स्त्रोत
अजय मलिक की बहादुरी यह साबित करती है कि सच्चा सैनिक वही होता है, जो हर परिस्थिति में अपने कर्त्तव्य को सर्वोपरि रखता है। उनका संघर्ष और साहस लाने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत होगा।
लेकिन वास्तविकता यह है कि ये जवान आज भी अपने पुरानी पेंशन की लड़ाई लड़ रहें हैं। दिल्ली हाईकोर्ट से जितने के बाद, भारत सरकार इन जवानों को पुराऩी पेंशन देने के बजाय सुप्रीम कोर्ट में इसक़ो चैलेंज की है और मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। सरकार को इन जवानों के त्याग और समर्पण को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत पुरानी पेंशन की सौगात दे देनी चाहिए।
समाप्त!
Sarkar bilkul beshrmi ki haden par kar chuki h unko jawano ki koi takleef dikhayi nhi deti h