CRPF HONOR KILLING : बेटी की लव मैरिज से नाराज CRPF के रिटायर्ड अफसर ने मारी गोली, बेटी की हुई मौत.. दामाद घायल
महाराष्ट्र के जलगांव जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक सेवानिवृत्त अधिकारी ने बेटी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि दामाद को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जलगांव के पुलिस अधिकारी ने बताया कि चोपड़ा तहसील में एक शादी समारोह के दौरान शनिवार रात को यह घटना हुई।
CRPF HONOR KILLING : महाराष्ट्र के जलगांव जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। एक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के रिटायर्ड अधिकारी ने अपनी ही बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि दामाद को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
जलगांव के पुलिस अधिकारी ने बताया कि चोपड़ा तहसील में एक शादी समारोह के दौरान शनिवार रात को यह घटना हुई। बताया कि दो साल पहले बेटी ने प्रेम विवाह किया था। इससे वह नाराज था। इसके चलते ही बेटी और दोनों पर फायर किया। इसमें बेटी की मौत हो गई। घायल दामाद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपी भी भीड़ के हमले में घायल हो गया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची गऔर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।
CRPF HONOR KILLING : क्या है मामला?
पुलिस ने बताया कि मरने वाली लड़की का नाम तृप्ति (24) था। तृप्ति ने दो साल पहले अविनाश (28) निवासी पुणे से प्रेम विवाह किया था। आरोपी ससुर किरण मंगले (48, निवासी शिरपुर) को यह शादी पसंद नहीं थी। इस बीच अविनाश की बहन की हल्दी 26 तारीख को चोपड़ा शहर के खाईवाड़ा के पास अंबेडकर नगर में थी। वह उस अवसर के लिए चोपड़ा आये थे। इसमें रिटायर सीआरपीएफ अधिकारी किरण अर्जुन मांगले पहुंचे। जो कि इस बात से नाराज थे कि तृप्ति ने प्रेम विवाह कर लिया है। हल्दी का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद किरण और तृप्ति का आमना-सामना हुआ।
CRPF HONOR KILLING : बेटी-दामाद पर चलाई गोली
बताया गया है कि तृप्ति को देखते ही पिता किरण मंगले ने अपनी रिवाल्वर से गोली चला दी। उसे बचाने गए अविनाश भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। अविनाश की हालत गंभीर होने के कारण उसे जलगांव रेफर कर दिया गया है। उधर, गोलीबारी के बाद आसपास के लोगों ने मंगले को पकड़ लिया और उसकी पिटाई की।
CRPF HONOR KILLING : पुलिस ने दर्ज किया केस
सूचना पर शनिवार रात करीब 11 बजे जिला पुलिस अधीक्षक महेश्वर रेही चोपड़ा गए और घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि आरोपी मंगले को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगले के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि उसने अपने बेटी और दामाद पर क्यों हमला किया। मामले की जांच जारी है।
घटना के बाद शादी में मौजूद लोगों ने किरण मंगले को पकड़ लिया और बुरी तरह पीटा। पुलिस ने किरण को हिरासत में ले लिया और इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।
यह भी पढे – CGHS UPDATE : 24 घंटे में CGHS साइट हो जायेगा बंद, अब अपनाये यह तरीका !
आरोपी किरण मंगले सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) में रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर है। उसकी बेटी तृप्ति ने एक साल पहले अविनाश से शादी की थी। शादी के बाद से दोनों पुणे में रह रहे थे।
जलगांव से पहले भी सामने आया ऑनर किलिंग का मामला
जलगांव में लव मैरिज करने वाले लोगों की हत्या का यह पहला मामला नहीं है। इसी साल जनवरी के महीने में लव मैरिज के चार साल बाद आरोपी ने दामाद की हत्या कर दी थी। जलगांव के पिंपराला क्षेत्र में 26 साल के युवक मुकेश शिरसाठ पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस के मुताबिक, मुकेश ने चार साल पहले परिवार की इजाजत के बिना पूजा से भागकर शादी की थी। लव मैरिज से पूजा के घरवाले नाराज थे और बदला लेना चाहते थे। जब मुकेश अपनी दुकान पर जाने के लिए घर से निकला, तो उसके ससुराल वालों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।
इस हमले में मुकेश के अलावा बीच-बचाव करने आए उसके चाचा, चाची और तीन चचेरे भाई भी घायल हो गए थे। मुकेश की पत्नी पूजा ने कहा था कि उसके पति की हत्या करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
1 thought on “CRPF HONOR KILLING : CRPF रिटार्यड अधिकारी ने अपनी बेटी और दामाद को मारी गोली”