CRPF IED BLAST : चाइबासा, झारखण्ड में IED ब्लास्ट, CRPF के तीन जवान घायल!

CRPF IED BLAST : चाइबासा में IED ब्लास्ट , CRPF 197 बटालियन के तीन जवान घायल , सभी को लाया गया रांची।

CRPF IED BLAST : झारखंड के चाईबासा जिले में एक बार फिर से IED ब्लास्ट हुआ है। जराईकेला थाना क्षेत्र के बलीबा में हुए ब्लास्ट मे कुछ जवानों के घायल होने की सूचना है। इसमें CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट साई भी घायल हुए हैं। झारखण्ड पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान यह ब्लास्ट हुआ है। सभी घायलों को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया है।

CRPF IED BLAST
एयरलिफ्ट कराते हुए।

CRPF IED BLAST : नक्सलियों का तांडव

बुधवार को जराईकेला थाना क्षेत्र बालिबा में हुए ब्लास्ट में असिस्टेंट कमांडेंट सहित तीन जवान घायल हुए है।घायलों को एयरलिफ्ट कर हेलिकॉप्टर से रांची लाया जा रहा है। झारखण्ड पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान यह ब्लास्ट हुआ है। चाईबासा मे नक्सलियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया  जा रहा है। इसी दौरान जवानों के मूवमेंट के समय ही नक्सलिय़ों के द्वारा लगाए गए आईडी ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट में CRPF 197 बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट साई के साथ अन्य दो CRPF जवान भी घायल हुए हैं। ब्लास्ट की यह घटना उस समय हुई है जब CRPF के डीजीपी झारखण्ड दौरे पर है।

CRPF IED BLAST : अनल दस्ते के खिलाफ चल रहा है अभियान।

एक करोड़ के ईनामी एनल की तलाश चाइबासा के जंगलों में सुरक्षा बलों ने एक ऑपरेशन शुरू किया है। मिली जानकारी के अनुसार CRPF 197 बटालियन, कोबरा जवानों के साथ साथ बम निरोधक स्कावड को लेकर चाइबासा के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बलिबा के जंगल में आई डी क्लीन करने के लिए निकले थे। सूचना मिली थी की इस इलाके मे नक्सलियों के द्वारा बड़े पैमाने पर आईईडी जमीन के नीचे लगा कर रखा गया है, सूचना पर लगातार कार्रवाई कर आईईडी को जमीन से निकाल कर नष्ट करते हुए अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को भी यह काम जारी था, तभी एक आ ईईडी ब्लास्ट हो गया।

जंगल से किया गया एयरलिफ्ट

CRPF IED BLAST
घायल जवानों को एयरलिफ्ट कराते हुए।

विस्फोट की सूचना मिलते ही आनन-फानन में CRPF के जवानों ने तीनों घायलों को जंगल से सुरक्षित बाहर निकाल कर हेलीपैड तक पंहुचाया, जहां हेलिकॉप्टर के माध्यम से सभी घायलों को रांची भेज दिया गया है। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया है कि घायल कर्मियों की हालत स्थिर है, लेकिन उन्हें निरंतर चिकित्सा की आवश्यकता है। घायलों की पहचान जी जे साई, वीटी राव और केशव कुमार के रुप में हुई है।

विस्फोट के बाद, सुरक्षा बलों ने हमले के लिए जिम्मेदार विद्रोहिय़ों को बेअसर करने के लिए बड़े. पैमाने पर जवाबी अभियान शुरू किया है। झारखंड पुलिस और CRPF की 203 बटालियन, 209 बटालियन, 26 बटालियन, 60 बटालियन, 134  बटालियन, 174 बटालियन, 193 बटालियन और 197 बटालियन की संयुक्त कार्रवाई प्रभावित इलाके में तेज कर दी गई है।

मालूम हो कि एक दिन पहले ही नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले की पुलिस और सुरक्षा बलों ने जंगल-पहाड़ से घिरे इलाके हथियारों का जखीरा जब्त किया था। इस दौरान नक्सलियों के एक कैंप को ध्वस्त कर दिया था। पुलिस और सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से लगाए गए 10-10 किलोग्राम क्षमता वाले दो आईईडी भी डिफ्यूज कर दिए गए थे।

4 मार्च को शुरू हुआ यह अभियान अब जराईकेला पुलिस स्टेशन के आसपास के व्यापक दायरे में फैल गया है।  सुरक्षाकर्मी अतिरिक्त विस्फोटक उपकरणों का पता लगाऩे के लिए ड्रोन निगरानी और खोजी कुत्तों की इकाइयों का उपयोग़ कर रहे हैं, ताकि और अधिक हताहतों को रोका जा सके।

यह भी पढे – CRPF NEW DG G. P. SINGH :: क्या ऐसे है CRPF के DG?

” सुरक्षा बल उग्रवादियों पर लगातार दबाव बनाए हुए है और यह कायरता पूर्ण हमला हमारे अभियानों का विरोध करने का एक हताश प्रयास है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ” हम पीछे नही हटेंगे और क्षेत्र में शांति सुनिश्चित करने के लिए अपने प्रयास जारी रखेंगे। ” उन्होंने आगे कहा कि खुफिया सूचनाओं से क्षेत्र में संभावित नक्सली गतिविधियों का संकेत मिला है, जिसके कारण गश्त बढ़ा दी गई है।

सुरक्षा बल हाईअलर्ट  पर है, विशेष बटालियन किसी भी खतरे को खत्म करने के लिए घने जंगलों में क्षेत्रों की तलाशी ले रही है।

Source – ndtvindia

 

 

2 thoughts on “CRPF IED BLAST : चाइबासा, झारखण्ड में IED ब्लास्ट, CRPF के तीन जवान घायल!”

Leave a Comment