CRPF JAWAN SUICIDE : सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर खटखटी में एक जवान ने फाँसी लगा के आत्महत्या कर लिया है।
1983 के समय के सीआरपीएफ के उपनिरीक्षक विजय कुमार ने ग्रुप केंद्र के अधीनस्थ अधिकारी मेस में फांसी लगा के आत्महत्या कर ली। उपनिरीक्षक विजय कुमार का जन्म 5 अप्रैल 1965 को हुवा था।
CRPF JAWAN SUICIDE : विस्तार से
सीआरपीएफ के ग्रुप केंद्र खटखटी से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। देश के सबसे बड़े केंद्रीय अर्धसैनिक बल ‘सीआरपीएफ’ में उपनिरीक्षक विजय कुमार ने रिटायरमेंट जाने से एक दिन पहले ड्यूटी पर आत्महत्या कर ली। 41 साल 10 महिने और 29 दिन तक सीआरपीएफ में रहते हुये देशसेवा की। वह मंगलवार को यह आत्मघाती कदम 59 साल 11 महिने और 29 दिन की आयु में उठाया।
सूत्र की माने तो उपनिरीक्षक विजय कुमार अप्रैल माह की 30 तारीख को रिटायर जाने वाले थे। रिटायर जाने से एक दिन पहले 29 अप्रैल को ग्रुप केंद्र के अधीनस्थ अधिकारी मेस में अपनी जीवन लीला फांसी लगा के समाप्त कर ली। उपनिरीक्षक विजय कुमार का जन्म 5 अप्रैल 1965 को हुवा था। वह बल में 1983 में शामिल हुए थे। विजय कुमार बहुत कम आयु में बल में शामिल में हो गए थे, जिससे की इनको बल में सेवा करने का ज्यादा समय मिला और इनका सेवाकाल लम्बा रहा। विजय कुमार ने बल में 41 साल 10 महीने 29 दिन तक अपनी सेवा दी।
उपनिरीक्षक विजय कुमार का घर पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के नेताजी पार्क सेकंड लेन में था। आत्महत्या का असली कारण अभी तक मालूम नहीं चला है। जिस समय उन्होंने आत्महत्या की उस समय कमरा अंदर से बंद था। वे अपने पीछे अपनी पत्नी और बच्चे को छोड़ गए है। उसके परिवाल वाले को इस बारे में सूचित कर दिया गया है। इस मामले की छानबीन चल रही है और मामले की एफआईआर पुलिस थाना खटखटी के कारबी आंगलोंग में दर्ज कराइ गई है।
यह भी पढे – CRPF HONOR KILLING : CRPF रिटार्यड अधिकारी ने अपनी बेटी और दामाद को मारी गोली
सीआरपीएफ अपने स्तर इस मामले की जांच के लिए कोर्ट ऑफ़ इन्क्वायरी (सीओआई) के आदेश दे दिए है। उपनिरीक्षक विजय कुमार समूह केंद खटखटी में क्वार्टर मास्टर की ड्यूटी का निर्वाहन कर रहे थे।
CRPF JAWAN SUICIDE : निष्कर्ष
अभी तक आत्महत्या का स्पष्ट कारण मालूम नहीं चल सका है। पुलिस की पूछताछ और सीआरपी एफ की कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी जारी है। परिवार वाले भी यह खबर सुन के सदमे में है और अचंभित भी है। परिवार वाले का कहना है की वह अभी रिटायरमेंट में घर आने वाले थे, और आने से एक दिन पहले वह आत्महत्या कैसे कर सकते है।
1 thought on “CRPF JAWAN SUICIDE : रिटायर जाने से एक दिन पहले CRPF जवान ने की आत्महत्या ?”