Site icon Paramilitary News

CRPF Jawan Sucide : सीआरपीएफ जवान ने गोली मारकर की हत्या?

चौकाने वाला! एक दिन पहले डियूटी ज्वाइन करना, अगले दिन बड़ा कदम! सीआरपीएफ जवान (CRPF jawan) ने खुद को गोली मारी!

गढ़चिरौली: जिले के धनोरा के एक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF Jawan) के जवान ने 24 फरवरी की सुबह गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक जवान की पहचान गिरिराज रामनरेश किशोर (30) के रूप में की गई है।

पुलिस के मुताबिक गिरिराज किशोर उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा के मूल निवासी हैं और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 113 बटालियन में कार्यरत थे। वह अक्टूबर 2024 से धनोरा पुलिस स्टेशन में डियूटी पर थे। उन्होंने आत्महत्या क्यों कि इसका कारण अभी तक स्पष्ट नही हो सका है। ज्धनोरा पुलिस ने उनके परिवार को घटना के बारे में सूचित कर दिया है और आगे की जांच लंबित है।

एक दिन पहले ही छुट्टी से लौटा था।

वह एक दिन पहले ही छुट्टी से डियूटी पर लौटे थे। 24 फरवरी को सुबह करीब 9:30 बजे उन्होंने अपनी ही रायफल से कान में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने उसे ग्रामिण अस्पताल में भर्त्ती कराया। हलांकि, डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने आत्महत्या की या गलती से गोली मारी गयी, यह जांच के बाद स्पष्ट हो पायेगा।

पिछले साल भी एक जवान ने अपनी लीला समाप्त कर ली थी।

इससे पहले 12 फरवरी 2024 को कलेक्टर आवास पर तैनात स्टेट रिजर्व फोर्स के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। फिर 11 दिसंबर 2024 को जिला एवं सत्र न्यायाधीश के सुरक्षा गार्ड की मिस फायर होने से मौत हो गयी।

जवानों में मानसिक तनाव बढ़ गय़ा?

हाल के वर्षो में सशस्त्र बल के जवानों द्धारा अपनी बंदूक से गोली चलाकर आत्महत्या करने या अपने सहकर्मियों की गोली मारकर हत्या करने में वृद्धी हुई है। चूंकी इन जवानों की नौकरी की प्रकृति थका देने वाली है, अत्यधिक तनाव के कारण ये घटनाएं हो रही है और मनोचिकित्सकों ने जवानों के मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता जताई हैं।

जवानों को सावधानी से संभालना चाहिए, जवान काफी शारीरिक और मानसिक तनाव में रहते हैं, कई बार वो ठीक से सो नही पाते हैं और खाना भी नही खा पाते हैं। ऐसे में अगर काम का तनाव नियंत्रण से बाहर हो जाए तो परिवार से दूर नाराजगी होने लगती है। मानसिक स्थिती और मानसिक विकार के बीच अंतर भी समझना चाहिए। शारीरिक स्वास्थ्य की तरह मानसिक स्वास्थ्य भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

यह भी पढे – CRPF: महिला अधिकारी पर गंभीर आरोप। 

.

Exit mobile version