DELHI CM LIVE UPDATE : दिल्ली सीएम लाइव अपडेट, REKHA GUPTA

DELHI CM LIVE UPDATE, REKHA GUPTA  : दिल्ली सीएम लाइव अपडेट

रेखा गुप्ता (REKHA GUPTA) दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री होगी,

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित विधायको ने आज विधायक दल का नेता चुनने के लिए हुई बैठक में फैसला किया, जिन्हे गुरुवार 20 फ़रवरी को शपथ दिलाई जाएगी | इस बीच , दिल्ली के प्रतिष्ठित रामलीला मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समोराह की तैयारियों चल रही है, जो गुरुवार सुबह 11 बजे से शुरू होगा | नई भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे |

REKHA GUPTA

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में निर्णायक जीत के बाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शालीमार बाग़ की विधायक रेखा गुप्ता (REKHA GUPTA) को दिल्ली के मुख्यमंत्री (Delhi CM) के  रूप में अपना उम्मीदवार घोषित किया है | पिछली बार भाजपा की और से दिल्ली की मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज थी, जिन्होंने 1998 में कुछ समय के लिए पदभार संभाला था | रेखा गुप्ता (REKHA GUPTA) भाजपा की सुषमा स्वराज, कांग्रेस की शिला दीक्षित, आप की आतिशी के बाद दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री है | रेखा गुप्ता को दिल्ली में भाजपा विधायक दाल का नेतृत्व करने के लिए चुना गया |

दिल्ली सरकार गठन | मुख्य बिंदु

  • भाजपा ने बुधवार को रेखा गुप्ता (REKHA GUPTA) को दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री (Delhi CM) नामित किया, जो अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) की आतिशी की जगह लेंगी, जो हाल में समपन्न विधानसभा चुनाव हार गई थी |
  • दिल्ली की नई भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार 20 फ़रवरी को प्रतिष्ठित रामलीला मैदान में होगा |
  • सोमवार को , रामलीला मैदान, जिसमे लगभग 30,000 लोग बैठ सकते है, को नए रंग से रंगा जा रहा था, और सफाई की प्रक्रिया भी चल रही थी |
  • भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की, 27 साल बाद राष्ट्रिय राजधानी में सत्ता में वापसी की | पार्टी ने 70 विधानसभी सीटों में से 48 पर जीत हासिल की, जिससे आम आदमी पार्टी सत्ता से बाहर हो गई |

 

Leave a Comment