BSF AESL MOU : BSF का AESL के साथ शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा करार, बेहतरीन शिक्षा लेने में होगी फायदेमंद

BSF AESL MOU : AESL और भारतीय सेना-BSF के बीच समझौता : जवानों और उनके परिवारों के लिए शिक्षा सहायता का नया कदम

देश की सुरक्षा मे लगे सैनिक और अर्धसैनिक बलों के जवान कठिन परिस्थितियों में अपना कर्त्तव्य निभाते हैं। ऐसे में उनके परिवारों के कल्याण और बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित करना भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है। इसी उद्देश्य से Aakash Educational Service Limited (AESL) ने भारतीय सुरक्षा बलों के साथ एक महत्वपूर्ण पहल की है। इस पहल के तहत AESL ने भारतीय सेना और सीमा सुरक्षा बल (BSF) के साथ एक समझौता (MoU) किया है, जिसके माध्यम से सैनिकों और उनके परिवारों को शैक्षणिक सहायता प्रदान की जाएगी।

यह समझौता मुख्य रूप से सैनिकों और BSF के बच्चों को बेहतर शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं  की तैयारी के लिए अवसर उपलब्ध कराने पर केंद्रित है| इसके जरिये जवानो के परिवारों के बच्चे को छात्रवृति, फीस में छूट, मेंटरिंग और करियर मार्गदर्शन जैसी सुविधाएँ मिलेगी | इस पहल को जवानो के त्याग और बलिदान के प्रति सम्मान के रूप में भी देखा जा रहा है |

BSF AESL MOU : शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग

AES, भारत की प्रमुख कोचिंग संस्थाओं में से एक है, जो मेडिकल औरइंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं जैसे NEET और  JEE की तैयारी कराती है | इस समझौते के बाद देशभर में AESL के विभिन्न केंद्रों पर जवानो के बच्चों को विशेष लाभ मिलेगा |

समझौते के अनुसार, सेना व BSF के बच्चों को AESL के पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने पर विभिन्न प्रकार की फीस में छूट और छात्रवृति दी जायेगी | यह पहल न केवल आर्थिक बोझ को काम करेगी बल्कि जवानो के परिवार के बच्चों  को उच्च स्तर की शिक्षा प्राप्त करने का अवसर भी प्रदान करेगी |

BSF AESL MOU

 

BSF AESL MOU : किन परिवारों को मिलेगा लाभ

इस समझौते का लाभ कई श्रेणियों के जवान के परिवारों को मिलेगा। इनमें शामिल हैं :-

  • सेवा में कार्यरत कार्मिक के बच्चे
  • सेवानिवृत्त कार्मिक के बच्चे
  • वीरता पुरस्कार प्राप्त कार्मिकों के परिवार
  • दिव्यांग कार्मिकों के परिवार
  • डियूटी के दौरान शहीद हुए कार्मिकों के परिवार

इन सभी वर्गों के बच्चों को AESL के विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवेश लेने पर विशेष रियायतें मिलेंगी। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कार्मिकों के परिवारों को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर अवसर मिल सके।

BSF AESL MOU : फीस में विशेष छूट

इस समझौते के तहत कार्मिक को बच्चों को अलग अलग स्तर पर फीस में छूट दी जाएगी।

  • डियूटी के दौरान शहीद हुए कार्मिकों के बच्चों को केवल रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी, बाकी सभी फीस पूरी तरह माफ होगी।
  • 20 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग कार्मिकों और वीरता पुरुस्कार प्राप्त कार्मिकों के बच्चों को 100 प्रतिशत ट्यूशन फीस माफी मिलेगी
  • सेवा में कार्यरत या सेवानिवृत्त कार्मिकों के बच्चों को लगभग 20 प्रतिशत ट्यूशन फीस में छूट दी जाएगी।

ये रियायतें AESL की सामान्य छात्रवृत्ति योजनाओं के अतिरिक्त होगी, यानी छात्र अन्य उपलब्ध स्कॉलरशिप के साथ इन सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

यह भी पढे – CAPF OGAS: सरकार CAPF (General Administrative) Bill – 2026 लाकर क्या करना चाहती है?

BSF AESL MOU : मेंटरेटिंग और कैरियर मार्गदर्शन

यह समझौता केवल फीस छूट तक सीमित नहीं है। AESL,  कार्मिकों के बच्चों को शैक्षणिक मार्गदर्शन, मेंटरिंग और कैरियर काउंसलिंग भी प्रदान करेगा। यह सहायता ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से दी जाएगी,  ताकि देश के दूर दराज क्षेत्रों में रहने वाले कार्मिकों के परिवार के बच्चे भी इसका लाभ उठा सके।

कैरियर काउंसलिंग के माध्यम से छात्रों को यह समझने में मदद मिलेगी की वे भविष्य में किस क्षेत्र में आगे बढ सकते है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कैसे करें। इससे उनके आत्मविश्वास और प्रदर्शन में सुधार होगा।

BSF AESL MOU : कार्मिकों के योगदान का सम्मान

AESL के प्रबंधन ने इस पहल को कार्मिकों के बलिदान को सम्मान देने का एक तरीका बताया है। उनका मानना है कि शिक्षा ही वह माध्यम हैं जिससे कार्मिकों के बच्चों को उज्जवल भविष्य मिल सकता है।

इस सहयोग का उद्देश्य केवल शैक्षणिक सहायता देना ही नही बल्कि कार्मिकों के परिवारों को यह महसूस कराना भी कि देश उनके योगदान को महत्व देता है। शिक्षा के माध्यम से उनके बच्चों को आगे बढने का अवसर देना इस सम्मान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

यह भी देखें – अर्धसैनिक बलों के संबंध में सरकार ने संसद में दी महत्वपूर्ण जानकारी |

BSF AESL MOU : सुरक्षा बलों के लिए बढता सहयोग

AESL ने इससे पहले भी सुरक्षा बलों के परिवारों के लिए इसी तरह की पहल की है। कंपनी ने CRPF परिवार कल्याण संघ के साथ भी समझौता किया था, जिसके तहत CRPF के जवानों के बच्चों को शैक्षणिक सहायता प्रदान की जाती है।

इस प्रकार, शिक्षा के क्षेत्र में निजी संस्थानों और सुरक्षा बलों के बीच सहयोग बढ़ रहा है। इससे जवानों के परिवारों को न केवल आर्थिक सहायता मिलती है बल्कि उनके बच्चों को बेहतर भविष्य बनाने का अवसर मिलता है।

BSF AESL MOU : निष्कर्ष

AESL और भारतीय सुरक्षा बलों के बीच हुआ यह समझौता जवानों और उनके परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम हैं। यह पहल दिखाती है कि शिक्षा के माध्यम से जवानों के परिवारों को सशक्त बनाया जा सकता हैं।

अगर ऐसे प्रयास आगे भी जारी रहते हैं, तो देश की सुरक्षा में लगे जवानों के बच्चों को बेहतर अवसर मिलेंगे और वे भी समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे।

समाप्त!

Leave a Comment