Paramilitary News

BSF JAWAN DEATH : रामपुर के BSF जवान की मौत, मणिपुर के सेनापति जिले में था तैनात!

BSF JAWAN DEATH : रामपुर के BSF जवान की मौत : परिवार पार्थिव शरीर का कर रहा इंतजार, मणिपुर के सेनापति जिले में था तैनात 

BSF JAWAN DEATH : मणिपुर के सेनापति जिलें में BSF का वाहन खाई में गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में रामपुर के जवान अंकुर सिंह समेत तीन जवानों की मौत हो गई।13 अन्य जवान घायल हुए है।

रामपुर के थाना क्षेत्र गांव जगतपुर का मझरा निवासी 20 वर्षीय अंकुर सिंह BSF में सिपाही के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने झारखंड में ट्रेनिंग ली थी। फरवरी में उन्हें मणिपुर में तैनाती मिली थी।

BSF JAWAN DEATH

दो दिन पहले मणिपुर के सेनापति जिले के चांगौबंग गांव में यह हादसा हुआ। डियूटी से लौटते समय नागालैंड के झादिम जाते वक्त वाहन खाई में गिर गया। घायल जवानों को तुरंत अस्पताल मे भर्त्ती कराया गया। अंकुर सिंह की ईलाज के दौरान देर रात मौत हो गई।

अंकुर के पिता वीर सिंह ने बताया की उनके बेटे की अभी शादी नही हुई थी। परिवार अब अंकुर के पार्थिव शरीर के आने का इंतजार कर रहा है। जवान की शहादत से पूरे परिवार में शोक की लहर है।

यह भी पढे – BSF PROMOTION : पदोन्नति का संकट, कैसे पार करें प्रमोशन का बॉर्डर ?

Source – DAINIK BHASKAR

Exit mobile version