Home Blog

Rahul Gandhi Meets Ajay Malik : CRPF CoBRA अधिकारी अजय मलिक से मिले लोकसभा में विपक्ष के नेता, सारंडा जंगल में IED विस्फोट में गंवाया था अपना पैर

1
Rahul Gandhi Meets Ajay Malik

Rahul Gandhi Meets Ajay Malik : घायल कोबरा अधिकारी से मिले राहुल गांधी

Rahul Gandhi ने हाल ही में देश की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाने वाले CRPF के जांबाज अधिकारी Ajay Malik से मुलाकात कर उनके साहस और बलिदान को सलाम किया। यह मुलाकात सिर्फ एक औपचारिकता नही थी, बल्कि देश के उन बहादुर जवानों के प्रति सम्मान का प्रतीक थी,  जो अपनी जान की परवाह किए बिना राष्ट्र की रक्षा करते हैं।

नई दिल्ली के R k.Puram स्थित CRPF मेस में हुई इस मुलाकात में राहुल गांधी ने अजय मालिक का हालचाल जाना और उनके साथ काफी समय बिताया I अजय मलिक, CRPF की विशेष कमांडो यूनिट ” कोबरा” बटालियन में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर तैनात है, जो नक्सल प्रभावित इलाकों में बेहद चुनौतीपूर्ण अभियानों को अंजाम देती है।

अजय मलिक की बहादुरी की कहानी प्रेरणादायक है। झारखंड के घने जंगलों में चलाए गए एक नक्सल विरोधी अभियान के दौरान वे IED विस्फोट का शिकार हो गए थे I इस विस्फोट में उन्हें गम्भीर चोटें आई, जिसके कारण  उनका एक पैर काटना पड़ा। इसके बावजूद उनका मनोबल और देशभक्ति जरा भी कम नही हुई।

राहुल गांधी ने मुलाकात के बाद कहा कि अजय मलिक का साहस, उनका अदम्य जज्बा और देश के प्रति उनकी निष्ठा वास्तव में प्रेरणादायक हैं। उन्होंनें यह भी कहा कि ऐसे वीर जवानों की वजह से ही देश सुरक्षित हैं। उन्होंनें अजय मलिक के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करते हुए उनके समर्थन को नमन किया।

Rahul Gandhi Meets Ajay Malik

Rahul Gandhi Meets Ajay Malik : राहुल गांधी की क्या बात हुई ?

इस मुलाकात के दौरान एक भौर महत्वपूर्ण पहलू सामने आया I अजय मलिक ने अपने करियर से जुड़ी कुछ समस्य़ाओं, खासकर प्रमोशन से संबंधित मुद्दों को भी राहुल गांधी के सामने रखा। इस पर राहुल गांधी ने भरोसा दिलाया कि वे इस विषय को संसद में उठाएंगें, ताकि सुरक्षा बलों के जवानों के साथ न्याय हो सक़े।

अजय मलिक की कहानी केवल एक व्यक्तिगत संघर्ष की कहानी नहीं है, बल्कि यह पूरे देश के लिए प्रेरणा है I जानकारी के अनुसार, विस्फोट में घायल होने के बावजूद उन्होंनें हिम्मत नही हारी और अपने साथियों का नेतृत्व करते रहें। यह उनके कर्त्तव्य के प्रति समर्पण और नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है।

CRPF की कोबरा बटालियन देश के सबसे कठिन और जोखिम भरे अभियानों में शामिल रहती है I यह यूनिट विशेष रूप से नक्सल विरोधी ऑपरेशनों के लिए जाती जाती हैं, जहां हर कदम पर खतरा बना रहता है I ऐसे में अजय मलिक जैसे अधिकारियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है।

यह भी पढे – CRPF Jawan Court Case : तेलंगाना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, CRPF जवान के परिवार को मिली राहत, कोर्ट ने कहा – FIR की जरूरत नहीं।

Rahul Gandhi Meets Ajay Malik : राहुल गांधी की मानवीय मुलाकात

राहूल गांधी की यह मुलाकत राजनीतिक सीमाओं से परे जाकर एक मानवीय पहल के रूप में देखी जा रही है I इस तरह के कदम न केवल जवानों का मनोबल बढ़ाते है , बल्कि समाज में उनके प्रति सम्मान की भावना को भी मजबुत करते हैं। (Rahul Gandhi Meets Ajay Malik)

देश के सुरक्षा बलों के जवान बहुत कठिन परिस्थितियों में काम करते है,  जहां उन्हें अपने परिवार से दूर रहकर देश की रक्षा करनी पड़ती है I ऐसे में जब देश का कोई महत्वपूर्ण नेता उनसे मिलकर उनका हालचाल पूछता है और उनके योगदान को सराहते हैं, तो यह उनके लिए एक बड़ी प्रेरणा बन जाती है I

यह भी देखें – अर्धसैनिक बल (CRPF) के लिए Re-Employment Basis पर नौकरी लेने का सुनहरा मौका

Rahul Gandhi Meets Ajay Malik : Ajay Malik देश के लिए प्रेरणा स्त्रोत

अजय मलिक की बहादुरी यह साबित करती है कि सच्चा सैनिक वही होता है, जो हर परिस्थिति में अपने कर्त्तव्य को सर्वोपरि रखता है। उनका संघर्ष और साहस लाने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत होगा।

लेकिन वास्तविकता यह है कि ये जवान आज भी अपने पुरानी पेंशन की लड़ाई लड़ रहें हैं। दिल्ली हाईकोर्ट से जितने के बाद, भारत सरकार इन जवानों को पुराऩी पेंशन देने के बजाय सुप्रीम कोर्ट में इसक़ो चैलेंज की है और मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। सरकार को इन जवानों के त्याग और समर्पण को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत पुरानी पेंशन की सौगात दे देनी चाहिए।

समाप्त!

BSF AESL MOU : BSF का AESL के साथ शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा करार, बेहतरीन शिक्षा लेने में होगी फायदेमंद

1
BSF AESL MOU

BSF AESL MOU : AESL और भारतीय सेना-BSF के बीच समझौता : जवानों और उनके परिवारों के लिए शिक्षा सहायता का नया कदम

देश की सुरक्षा मे लगे सैनिक और अर्धसैनिक बलों के जवान कठिन परिस्थितियों में अपना कर्त्तव्य निभाते हैं। ऐसे में उनके परिवारों के कल्याण और बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित करना भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है। इसी उद्देश्य से Aakash Educational Service Limited (AESL) ने भारतीय सुरक्षा बलों के साथ एक महत्वपूर्ण पहल की है। इस पहल के तहत AESL ने भारतीय सेना और सीमा सुरक्षा बल (BSF) के साथ एक समझौता (MoU) किया है, जिसके माध्यम से सैनिकों और उनके परिवारों को शैक्षणिक सहायता प्रदान की जाएगी।

यह समझौता मुख्य रूप से सैनिकों और BSF के बच्चों को बेहतर शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं  की तैयारी के लिए अवसर उपलब्ध कराने पर केंद्रित है| इसके जरिये जवानो के परिवारों के बच्चे को छात्रवृति, फीस में छूट, मेंटरिंग और करियर मार्गदर्शन जैसी सुविधाएँ मिलेगी | इस पहल को जवानो के त्याग और बलिदान के प्रति सम्मान के रूप में भी देखा जा रहा है |

BSF AESL MOU : शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग

AES, भारत की प्रमुख कोचिंग संस्थाओं में से एक है, जो मेडिकल औरइंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं जैसे NEET और  JEE की तैयारी कराती है | इस समझौते के बाद देशभर में AESL के विभिन्न केंद्रों पर जवानो के बच्चों को विशेष लाभ मिलेगा |

समझौते के अनुसार, सेना व BSF के बच्चों को AESL के पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने पर विभिन्न प्रकार की फीस में छूट और छात्रवृति दी जायेगी | यह पहल न केवल आर्थिक बोझ को काम करेगी बल्कि जवानो के परिवार के बच्चों  को उच्च स्तर की शिक्षा प्राप्त करने का अवसर भी प्रदान करेगी |

BSF AESL MOU

 

BSF AESL MOU : किन परिवारों को मिलेगा लाभ

इस समझौते का लाभ कई श्रेणियों के जवान के परिवारों को मिलेगा। इनमें शामिल हैं :-

  • सेवा में कार्यरत कार्मिक के बच्चे
  • सेवानिवृत्त कार्मिक के बच्चे
  • वीरता पुरस्कार प्राप्त कार्मिकों के परिवार
  • दिव्यांग कार्मिकों के परिवार
  • डियूटी के दौरान शहीद हुए कार्मिकों के परिवार

इन सभी वर्गों के बच्चों को AESL के विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवेश लेने पर विशेष रियायतें मिलेंगी। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कार्मिकों के परिवारों को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर अवसर मिल सके।

BSF AESL MOU : फीस में विशेष छूट

इस समझौते के तहत कार्मिक को बच्चों को अलग अलग स्तर पर फीस में छूट दी जाएगी।

  • डियूटी के दौरान शहीद हुए कार्मिकों के बच्चों को केवल रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी, बाकी सभी फीस पूरी तरह माफ होगी।
  • 20 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग कार्मिकों और वीरता पुरुस्कार प्राप्त कार्मिकों के बच्चों को 100 प्रतिशत ट्यूशन फीस माफी मिलेगी
  • सेवा में कार्यरत या सेवानिवृत्त कार्मिकों के बच्चों को लगभग 20 प्रतिशत ट्यूशन फीस में छूट दी जाएगी।

ये रियायतें AESL की सामान्य छात्रवृत्ति योजनाओं के अतिरिक्त होगी, यानी छात्र अन्य उपलब्ध स्कॉलरशिप के साथ इन सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

यह भी पढे – CAPF OGAS: सरकार CAPF (General Administrative) Bill – 2026 लाकर क्या करना चाहती है?

BSF AESL MOU : मेंटरेटिंग और कैरियर मार्गदर्शन

यह समझौता केवल फीस छूट तक सीमित नहीं है। AESL,  कार्मिकों के बच्चों को शैक्षणिक मार्गदर्शन, मेंटरिंग और कैरियर काउंसलिंग भी प्रदान करेगा। यह सहायता ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से दी जाएगी,  ताकि देश के दूर दराज क्षेत्रों में रहने वाले कार्मिकों के परिवार के बच्चे भी इसका लाभ उठा सके।

कैरियर काउंसलिंग के माध्यम से छात्रों को यह समझने में मदद मिलेगी की वे भविष्य में किस क्षेत्र में आगे बढ सकते है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कैसे करें। इससे उनके आत्मविश्वास और प्रदर्शन में सुधार होगा।

BSF AESL MOU : कार्मिकों के योगदान का सम्मान

AESL के प्रबंधन ने इस पहल को कार्मिकों के बलिदान को सम्मान देने का एक तरीका बताया है। उनका मानना है कि शिक्षा ही वह माध्यम हैं जिससे कार्मिकों के बच्चों को उज्जवल भविष्य मिल सकता है।

इस सहयोग का उद्देश्य केवल शैक्षणिक सहायता देना ही नही बल्कि कार्मिकों के परिवारों को यह महसूस कराना भी कि देश उनके योगदान को महत्व देता है। शिक्षा के माध्यम से उनके बच्चों को आगे बढने का अवसर देना इस सम्मान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

यह भी देखें – अर्धसैनिक बलों के संबंध में सरकार ने संसद में दी महत्वपूर्ण जानकारी |

BSF AESL MOU : सुरक्षा बलों के लिए बढता सहयोग

AESL ने इससे पहले भी सुरक्षा बलों के परिवारों के लिए इसी तरह की पहल की है। कंपनी ने CRPF परिवार कल्याण संघ के साथ भी समझौता किया था, जिसके तहत CRPF के जवानों के बच्चों को शैक्षणिक सहायता प्रदान की जाती है।

इस प्रकार, शिक्षा के क्षेत्र में निजी संस्थानों और सुरक्षा बलों के बीच सहयोग बढ़ रहा है। इससे जवानों के परिवारों को न केवल आर्थिक सहायता मिलती है बल्कि उनके बच्चों को बेहतर भविष्य बनाने का अवसर मिलता है।

BSF AESL MOU : निष्कर्ष

AESL और भारतीय सुरक्षा बलों के बीच हुआ यह समझौता जवानों और उनके परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम हैं। यह पहल दिखाती है कि शिक्षा के माध्यम से जवानों के परिवारों को सशक्त बनाया जा सकता हैं।

अगर ऐसे प्रयास आगे भी जारी रहते हैं, तो देश की सुरक्षा में लगे जवानों के बच्चों को बेहतर अवसर मिलेंगे और वे भी समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे।

समाप्त!

CRPF Jawan Court Case : तेलंगाना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, CRPF जवान के परिवार को मिली राहत, कोर्ट ने कहा – FIR की जरूरत नहीं।

0
CRPF Jawan Court Case

CRPF Jawan Court Case : तेलंगाना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : लापता CRPF जवान के परिवार को मिलेगा सर्विस बेनिफिट

Telanana High court ने केन्द्रीय अर्धसैनिक बलों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा कि यदि कोई जवान ड्युटी के दौरान लापता हो जाता है तो उसके परिवार को सेवा संबंधी लाभ देने के लिए अलग से एफआईआर दर्ज कराना अनिवार्य नही है। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि बल अपने किसी सदस्य की प्रति जिम्मेदारी से बच नही सकती है।

यह मामला CRPF के जवान एम श्रीकांत से जुड़ा है,  जो 1 जून 2015 से लापता हो गये थे I उस समय वह दिल्ली स्थित ग्रुप सेन्टर में कम्यूटर प्रशिक्षण ले रहे थे I यह प्रशिक्षण उनके पुनर्वास कार्यकम का हिस्सा था,  क्योंकि पहले एक दुर्घटना में उनका एक पैर काटना पड़ा था और उन्हें Combat Duty के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

जब वह अचानक गायब हो गये, तो काफी समय तक उनका कोई पता नही चल सका I बाद में CRPF अधिकारियों ने उन्हें भगौड़ा मानते हुए 2017 में सेवा से हटा दिया। इसके बाद उनके पिता ने इस फैसले को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की।

CRPF Jawan Court Case : कोर्ट ने क्या अहम टिप्पणी की?

मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट की खंडपीठ ने कहा कि जिस समय जवान लापता हुआ, वह CRPF के नियंत्रण में थे I इसलिए के केवल इस आधार पर कि परिवार ने अलग से FIR दर्ज नहीं कराया, उन्हें सेवा से हटाना उचित नही माना जा सकता I

अदालत ने यह भी कहा कि यदि सुरक्षा बल अपने किसी जवान के साथ इस तरह का रवैया अपनाते हैं तो इससे लोगों का भरोसा कमजोर होगा और परिवार अपने बच्चों को सुरक्षा बल में भेजने से हिचकेंगे I

CRPF Jawan Court Case

CRPF Jawan Court Case : सबूतों की कमी पर भी सवाल:–

सुनवाई के दौरान अदालत ने यह भी पाया कि उस अवधि के बहुत से महत्वपूर्ण रिकॉर्ड जैसे रजिस्टर और CCTV फुटेज उपलब्ध नही थे I इन सबूतों के बिना यह साबित करना मुश्किल था कि जवान वास्तव में भगौड़ा था या उसने जानबुझ कर ड्यूटी छोड़ी थी।

इसी आधार पर अदालत ने CRPF द्वारा जारी सेवा समाप्ति आदेश को रद्द कर दिया और कहा कि जब तक यह साबित न हो कि जवान ने जानबूझकर ड्यूटी छोड़ी हैं, तब तक उसे भगौड़ा घोषित करना उचित नही है।

यह भी पढे – CISF Promotion : CISF में जवानों और अधिकारीयों को लोकल रैंक में किया गया पदोन्नत, प्रमोशन में देरी के चलते लिया गया फैसला

CRPF Jawan Court Case : परिवार को मिलेगा आर्थिक लाभ –

हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि संबंधित अधिकारियों को जवान को ” Missing” मानते हुए उसके परिवार को सभी वैधानिक सेवा लाभ प्रदान करने होंगें। इसमें पेंशन व अन्य वित्तीय लाभ भी शामिल हैं।

अदालत ने यह भी कहा कि किसी जवान के लापता होने की स्थिति में उसके परिवार को अनावश्यक कानूनी प्रक्रियायों में उलझाना उचित नहीं हैं I यदि बल के रिकार्ड में यह स्पष्ट हैं कि वह जवान ड्यूटी के दौरान या संस्थान के नियंत्रण में था, तो उसके परिवार को सहायता मिलती चाहिए।

यह भी देखें – अर्धसैनिक बलों के संबंध में सरकार ने संसद में दी महत्वपूर्ण जानकारी |

CRPF Jawan Court Case : फैसले का व्यापक प्रभाव

यह फैसला केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के लिए एक महत्वपूर्ण उदाहरण माना जा रहा है। कई बार ऐसी स्थिति आती है जब किसी जवान का पता लंबे समय तक नहीं चाप पाता I ऐसे मामले में परिवार को पेंशन और अन्य लाभ पाने के लिए लंबी कानूनी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है।

तेलंगाना हाईकोर्ट का यह फैसला न केवल एक परिवार को न्याय दिलाने वाला हैं, बल्कि यह केन्द्रीय अर्धसैनिक बलों में कार्यरत हजारों जवानों और उनके परिवारों के लिए भी महत्वपूर्ण संदेश देता हैं। अदालत ने साफ कहा कि सुरक्षा बल अपने किसी सदस्य कर्मजीत जिम्मेदारी से मुंह न ही मोड़ सकते। यदि कोई जवान ड्यूटी के दौरान लापता हो जाता है तो, उसके परिवार के अधिकारों की रक्षा करना उतना ही जरूरी है जितना राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करना।

समाप्त!

CISF Promotion : CISF में जवानों और अधिकारीयों को लोकल रैंक में किया गया पदोन्नत, प्रमोशन में देरी के चलते लिया गया फैसला

2
CISF Promotion

CISF Promotion : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में कर्मचारियों के लिए एक ऐतिहासिक पहल की गई है।

बल के महानिदेशक प्रवीर रंजन ने ऐसा फैसला लिया है, जिससे निचले स्तर के जवानों और अधिकारियों को स्थानीय रैंक (Local Rank) के रुप में पदोन्नति का अवसर मिलेगा। इस निर्णय को CISF के इतिहास में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है क्योंकि इससे हजारों जवानों के मनोबल और कैरियर प्रगति पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है।

CISF Promotion : CISF में नया कदम

CISF भारत के प्रमुख अर्धसैनिक बलों में से एक है, जिसकी जिम्मेदारी देश के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा करना है। यह बल एयरपोर्ट, परमाणु संयंत्र, मेट्रो, बंदरगाह, सरकारी संस्थानों और कई रणनीतिक ठिकानों की सुरक्षा करता है। इस विशाल बल में बड़ी संख्या में जवान और अधिकारी कार्यरत है, लेकिन लंबे समय से पदोन्नति के अवसर सीमित होने की समस्या सामने आती रही है।

इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए CISF नेतृत्व ने स्थानीय रैंक देने की योजना शुरू की हैं। इस फैसले के तहत कांस्टेबल से लेकर असिस्टेंट कमांडेंट तक के विभिन्न स्तरों पर काम कर रहे कर्मियों को उनकी सेवा अवधि और अनुभव के आधार पर उच्च पद का स्थानीय दर्जा दिया जाएगा।

CISF Promotion
Credit X/CISF_HQ

CISF Promotion : किन पदों पर मिलेगा स्थानीय रैंक

इस योजना के तहत CISF के कई रैकों के कर्मियों को स्थानीय पदोन्नति मिल सकेगी। उदाहरण के तौर पर, हेड कांस्टेबल को असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) का दर्जा दिया जा सकता है। इसी प्रकार ASI को सब इंस्पेक्टर (SI) और आगे के पदों तक स्थानीय स्तर पर पदोन्नति देने की व्यवस्था की जा सकती है।

यह पदोन्नति पूरी तरह से स्थायी पदोन्नति नही होगी, बल्कि यह एक प्रकार का सम्मानजनक पद होगा जो कर्मचारियों की वरिष्ठता और अनुभव को मान्यता देता है। इससे जवानों को अपने कैरियर में आगे बढने का मनोबल मिलता है और उनकी जिम्मेदारियों भी बढ़ती है।

यह भी पढे – CAPF OGAS: सरकार CAPF (General Administrative) Bill – 2026 लाकर क्या करना चाहती है?

CISF Promotion: मनोबल बढाने का प्रयास

CISF के कई जवान लंबे समय तक एक ही पद पर सेवा करते रहते है। इससे कई बार उन्हें लगता है कि उनके कैरियर में आगे बढने के अवसर कम है। ऐसे में स्थानीय रैंक देने का फैसला उनके मनोबल को बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि जब जवानों को उनके अनुभव और सेवा के आधार पर उच्च पद का दर्जा मिलता है, तो वे अधिक उत्साह और जिम्मेदारी के साथ काम करते हैं। इससे संगठन की कार्यक्षमता और अनुशासन भी मजबूत होता है।

यह भी देखें – अर्धसैनिक बल के जवानों के पुरानी पेंशन (OPS) में तारीख पर तारीख आखिर कब तक ? 

CISF Promotion: नेतृत्व की सोच

CISF के महानिदेशक प्रवीर रंजन ने पदभार संभालने के बाद से ही बल के आधुनिकीकरण, पारदर्शिता और कर्मचारियों के कल्याण पर जोर दिया है। वे 1993 बैच के IPS अधिकारी है और सुरक्षा तथा प्रशासनिक क्षेत्रों में लंबे अनुभव के लिए जाने जाते हैं।

उनकी प्राथमिकता यह है कि CISF को आधुनिक चुनौतियों के लिए तैयार किया जाए और साथ ही जवानों की भलाई को भी सुनिश्चित किया जाए। इसी दिशा में यह कदम उठाया गया है, ताकि जवानों को बेहतर कैरियर प्रगति और सम्मान मिल सके।

CISF Promotion : संगठन के लिए क्यों महत्वपूर्ण है यह फैसला

इस फैसले को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इससे CISF में पदोन्नति से जुडी कई समस्याओं को कम करने में मदद मिल सकती है। अन्य केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की तुलना में CISF में कुछ पदों पर पदोन्नति के अवसर सीमित रहे हैं। ऐसे में स्थानीय रैंक देने से कर्मियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

इसके अलावा यह कदम संगठनात्मक ढांचे को भी मजबूत करेगा। जब अधिक संख्या में अनुभवी जवान नेतृत्व की भूमिका निभाएंगे तो संचालन और प्रशिक्षण की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।

CISF Promotion: भविष्य में क्या हो सकता है

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह योजना सफल रहती है तो भविष्य में इसे और व्यापक रुप से लागू किया जा सकता है। इससे CISF के साथ साथ अन्य अर्धसैनिक बलों में भी इसी तरह की योजनाओं को लागू करने पर विचार किया जा सकता है।

कुल मिलाकर CISF में स्थानीय रैंक पदोन्नति का यह फैसला जवानों के लिए एक बड़ी राहत और प्रेरणा का स्त्रोत बन सकता है। इससे न केवल उनकी सेवा को  सम्मान मिलेगा बल्कि संगठन की कार्यक्षमता और मनोबल भी मजबूत होगा।

समाप्त!

CAPF OGAS: सरकार CAPF (General Administrative) Bill – 2026 लाकर क्या करना चाहती है?

2
CAPF OGAS

CAPF OGAS : CAPF प्रशासनिक बिल पर विवाद : जवानों की अपील और सुप्रीम कोर्ट के फैसले बीच नई बहस

केंद्र सरकार केंद्रीय अर्धसैनिक बलों (CAPF) की प्रशासनिक संरचना को लेकर एक नया कानून लाने की तैयारी में है। यह कदम सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले के बाद सामने आया है जिसमें CAPF अधिकारियों के कैडर ढांचे और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए थे। प्रस्तावित CAPF General Administrative Bill को लेकर अब जवानों और अधिकारियों के बीच चिंता और बहस दोनों तेज हो गई है।

हाल ही में CAPF के जवानों और अधिकारियों की ओर से सांसदों के नाम एक अपील भी सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि इस बिल से उनकी स्वतंत्रता और सेवा संरचना पर असर पड़ सकता है।

CAPF OGAS : सुप्रीम कोर्ट का फैसला और कैडर विवाद

सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में CAPF के ग्रुप A अधिकारियों को Organised Group A Service (OGAS) का दर्जा देने की बात कही थी। अदालत ने यह भी कहा था की बलों में वरिष्ठ पदों पर IPS अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति धीरे धीरे कम किया जाना चाहिए ताकि CAPF कैडर के अधिकारियों को भी पदोन्नति और नेतृत्व का अवसर मिल सके।

लंबे समय से CAPF अधिकारियों की शिकायत रही है कि वरिष्ठ पदों जैसे DIG और IG स्तर पर बड़ी संख्या में IPS अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति होने से उनकी पदोन्नति प्रभावित होती है। कई मामलों में अधिकारियों को अपेक्षित पद तक पहुंचने में काफी अधिक समय लग जाता है।

CAPF OGAS

CAPF OGAS : सरकार का प्रस्तावित CAPF प्रशासनिक बिल

मीडिया रिपोर्टें के अनुसार गृह मंत्रालय CAPF की प्रशासनिक व्यवस्था को स्पष्ट करने के लिए एक नया कानून लाने पर विचार कर रहा है। इस कानून का उद्देश्य प्रतिनियुक्ति, कैडर संरचना और सेवा नियमों को कानूनी आधार देना बताया जा रहा है।

सरकार का तर्क है कि अगर यह ढांचा कानून के रूप में तय कर दिया जाए तो भविष्य में इस विषय पर होने वाले विवाद कम हो सकते हैं और प्रशासनिक स्पष्टता भी बनी रहेंगी।

यह भी पढे – CISF INSPECTOR PROMOTION CASE : CISF इंस्पेक्टरों के Promotion Stagnation के मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश I

CAPF OGAS : जवानों की अपील और चिंता

इसी बीच सोशल मीडिया और विभिन्न प्लेटफॉर्म पर CAPF जवानों की ओर से सांसदों को संबोधित एक अपील भी सामने आई है। इस अपील मे कहा गया है कि देशभर में लगभग 15 लाख CAPF कर्मी और उनके करीब 60 लाख परिवार के सदस्य, यानि कुल मिलाकर 75 लाख लोग, इस मुद्दे से प्रभावित हो सकते है।

अपील में कहा गया है की CAPF जवान देश की आंतरिक सुरक्षा, चुनावों की निष्पक्षता और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है, लेकिन संसद में उनकी कोई प्रत्यक्ष आवाज नहीं है। इसलिए उन्होंने सांसदों से अनुरोध किया है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा जाए और बलों की प्रशासनिक स्वतंत्रता को कमजोर न किया जाए।

इस अपील में यह भी आरोप लगाया गया है कि प्रस्तावित CAPF General Administrative Bill से IPS प्रतिनियुक्ति की व्यवस्था और मजबूत हो सकती है, जिससे CAPF अधिकारियों के अधिकार और कैरियर प्रगति प्रभावित हो सकती है।

यह भी देखे – अर्धसैनिक बलों को भी सरकार का झटका, फाइनेंस बिल 2026 के क्लॉज में किया बड़ा बदलाव |

CAPF OGAS : संतुलन की चुनौति

हलांकि विशेषज्ञों का मानना है कि यह मुद्दा काफी जटिल है। एक ओर CAPF अधिकारियों की यह मांग है कि उन्हें नेतृत्व के अधिक अवसर मिले, वहीं दूसरी ओर सरकार का तर्क है कि IPS अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति से प्रशासनिक अनुभव और समन्वय बना रहता है।

कई सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि सामाधान ऐसा होना चाहिए जिसमे दोनों पक्षों के हितों का संतुलन बना रहे।

CAPF OGAS : आगे क्या हो सकता है ?

अगर केंद्र सरकार CAPF प्रशासनिक बिल लाती है तो इस पर संसद में चर्चा होना तय है। ऐसे में CAPF अधिकारियों, जवानों और सरकार के बीच चल रही यह बहस और तेज हो सकती है।

यह मामला सिर्फ नियमों का नही बल्कि देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था से भी जुड़ा हुआ हैं। इसलिए आने वाले समय में सरकार किस तरह का संतुलित समाधान निकालती है, इस पर सभी की नजरे टिकी हुई है।

कुल मिलाकर CAPF प्रशासनिक बिल और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बीच यह विवाद अब राष्ट्रीय स्तर की चर्चा बन चुका है, जिसमे जवानों की आवाज, प्रशासनिक जरूरतें और कानूनी व्यवस्था-तीनों को संतुलित करना सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती होगी।

समाप्त!

Jharkhand IED Blast : सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट में CoBRA के अधिकारी सहित एक जवान घायल, दिल्ली किया गया शिफ्ट

0
Jharkhand IED Blast

Jharkhand IED Blast : सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट : कोबरा के सहायक कमांडेंट सहित जवान घायल, दिल्ली किया गया शिफ्ट

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के घने और खतरनाक सारंडा जंगल में रविवार (1 मार्च 2026) सुबह एक बड़ी नक्सलियों द्वारा किए गए हमले में एक गंभीर घटना सामनें आई। नक्सल विरोधी अभियान के दौरान कोबरा के टीम उस समय IED की चपेट में आ गई जब टीम घने जंगल में ऑपरेशन में निकले थे, जिसमें सीआरपीएफ कोबरा 209 के सहायक कमांडेंट अजय मलिक तथा हवलदार विक्रम यादव गंभीर रूप से घायल हो गए I इन दोनों को तुरंत स्वास्थ उपचार के लिए बेहतर अस्पताल में एयरलिफ्ट कर पहले रांची फिर दिल्ली शिफ्ट किया गया है।

Jharkhand IED Blast : घटना कैसे घटीत हुई?

इस ऑपरेशन को पहले से तैयार की गई खुफिया जानकारी के आधार पर तैयार किया गया था, जिसमें नक्सलियों के छिपे होने के संकेत मिले थे I सुरक्षा बलों ने सारंडा के घने जगल में नक्सलियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुर कर रखी था, जब अचानक एक IED विस्फोट हुआ I यह विस्फोट उस समय हुआ जब सुरक्षा बल जंगल में आगे बढ़ रहे थे। विस्फोट के तुरंत बाद तीव्र गोलाबारी भी शुरू हो गई, जिसमें न केवल धमाके में बल्कि गोला बारी में भी जवान घायल हुए I

सहायक कमांडेंट अजय मलिक की धमाके के Splinter से गंभीर चोटें आई। वहीं कोबरा के हवलदार विक्रम यादव को गोली लगी जिसे तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद एयरलिफ्ट कर रांची ले जाया गया और फिर दिल्ली AllMS भेज दिया गया है।

Jharkhand IED Blast

Jharkhand IED Blast : सरकार और प्रशासन का रुख :-

पश्चिम सिंहभूम के वरिष्ट पुलिस अधिकारी एसपी अमित रेणु ने इस हमले की निंदा करते हुए इसे कायरतापूर्ण कार्य बताया। उन्होंने कहा कि नक्सलियों द्वार पहले से लगाए गए IED और गोलाबारी का उद्देश्य सुरक्षा बलों को नुकसान पहुँचाना और आम जनमानस में भय व्याप्त करना था, लेकिन सुरक्षा बलों का मनोबल ऊंचा है और वे बिना रुके नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अभियान जारी रखेंगें I

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस क्षेत्र में पिछले कुछ हफ्तों में तनाव काफी बढ़ गया है, क्योंकि नक्सलियों के खिलाफ पिछले मिशनों में कई प्रत्यक्ष मुठभेड़ों और बम विस्फोट की घटनाएं हो चुकी है I पिछले कुछ हफ्तों में कम से कम तीन बड़े विस्फोट और सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी की घटनाएं हुई है, जिनमें एक बार एक आम व्यक्ति भी मारा गया था।

यह भी पढे – DA Merger With Basic Pay : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिये हो गई बड़ी माँग

Jharkhand IED Blast : सारंडा जंगल: नक्सल प्रभावित क्षेत्र

सारंडा जंगल झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में स्थित है और यह दशकों से नक्सलवाद से प्रभावित क्षेत्र रहा है I यह इलाका छाने जंगलों, कठिन इसके और कम जनसंख्या के कारण नक्सलियों के छिपने और फिरौती, हथियार तथा IED सेट करने के लिए चुनिंदा जगह बन चुका है I इन इलाके में नक्सल विरोधी ऑपरेशन को चुनौतीपूर्ण बनाता है।

सुरक्षा बलों का मानना है कि इस क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी पिछले कुछ महिनों में बढ़ी है,  जिसके कारण वे जंगल में हजारों IED छुपा चुके हैं। इन IED को गलती से या सुरक्षा बल के आने पर सक्रिय कर दिया जाता हैं, जिससे सुरक्षा कर्मियों और कभी-कभी निर्दोष लोगों को भी चोटें पहुँचती है।

यह भी देखें – अर्धसैनिक बलों के लिए दिल्ली AIIMS से आई बड़ी महत्वपूर्ण अपडेट |

Jharkhand IED Blast : सुरक्षा बलों की आपूर्ति और तैयारीः-

नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान में विभिन्न सुरक्षा बल शामिल रहती है जिनमें मुख्य रूप से सीआरपीएफ, कोबरा, झारखंड जगुआर होते हैं। इन दलों को जंगल युद्ध, नक्सल विरोधी रणनीतियों और IED detection तकनीकों में प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके बावजूद, नक्सलियों के छिपे हुए IED सुरक्षा बलों के लिए चुनौती बना हुआ है।

इस घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को चारों और से सील कर दिया है और अतिरिक्त बलों की तैनाती की जा रही है I साथ ही, आसपास के इलाके में और अधिक IED खोजने के लिए विशेष टीमों को भेजा गया है।

सारंडा जंगल मैं IED ब्लास्ट और मुठभेड़ ने फिर एक बार यह प्रमाणित कर दिया है कि नक्सली हिंसा और उग्रवाद देश के लिए अभी भी एक गंभीर खतरा बना हुआ है I सुरक्षा बलों की बहादुरी और प्रतिबद्धता के बावजूद यह क्षेत्र अब भी चुनौतीपूर्ण बना हुआ है और अब नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान और तेज होगा।

DA Merger With Basic Pay : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिये हो गई बड़ी माँग

1
DA Merger With Basic Pay

DA Merger With Basic Pay : 8वें वेतन आयोग के बीच FNPO का बड़ा प्रस्ताव – 50% DA को मूल वेतन में विलय कर अंतरिम राहत दें।

केन्द्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के एक महत्वपूर्ण खबर ने फिर से सुर्खियों में जगह बनाई है। केन्द्रीय कर्मचारियों के वेतन ढाचे को सुधारने के लिए गठित किया गया 8वां केन्द्रीय वेतन इस समय चर्चा मैं है, लेकिन आयोग की रिपोर्ट और सिफारिशों के लागू होने में अभी समय लगता दिख रहा है I इसी बीच Federation of National Postal Organisation (FNPO) ने आयोग के अध्यक्ष को एक पत्र लिखकर 50% DA को मूल वेतन में मिलाने और उर्स अंतरिम राहत के रूप में लाग़ू करने की मांग की है।

DA Merger With Basic Pay : DA और Basic Pay Merger – चर्चा में क्यों है?

Dearness Allowance का उद्देश्य बढ़ने वाली महंगाई से कर्मचारियों को बचाना हैं I यह महंगाई के प्रभाव को संतुलित रखने के लिए दिया जाता है, ताकि रोजमर्रा की लागत बढ़ने पर कर्मचारियों की आय प्रभावित न हीं I लेकिन जैसे-जसे DA बढ़ती जाती है,  इसके प्रभाव और गणना का तरीका अधिक ध्यान का विषय बन जाता है।

FNPO का कहना है कि समय समय पर DA का कुछ हिस्सा Basic Pay में शामिल किया जाना चाहिए, ताकि वेतन संरचना अधिक व्यवहारिक हो। वे यह मांग इसलिए उठा रहे हैं क्योंकि मौजूदा समय में DA की दर 58% से उपर जा चुकी है और यह महंगाई के प्रभाव की दर्शाती है।

DA Merger With Basic Pay

DA Merger With Basic Pay : FNPO की मुख्य मांगेंः-

FNPO ने अपने पत्र में कुछ प्रमुख बिन्दुओं को रेखांकित किया हैः-

1. 50% DA का मूल वेतन में विलय :-

FNPO ऩे सुझाव दिया है कि DA का 50% हिस्सा मूल वेतन में मिला दिया जाए I इससे वेतन का वास्तविक मूल्य बढ़ेगा और कर्मचारियों और पेंशनर्स को तत्काल राहत मिलेगी।

2. अंतरित राहत के रूप में लागू करेंः –

क्योंकि 8th Pay Commission की रिपोर्ट आने में वक़्त लगेगा, संगठन द्वारा मांग किया गया है कि DA का विलय ‘ जनवरी 2026 से लागू किया जाए I

3. खर्च भार और महंगाई के दबाव को कम करना :-

पत्र में यह भी कहा गया है कि महंगाई के दबाव में रोजमर्रा की वस्तुओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, के खर्च ने कर्मचारियों के वास्तविक आय को अधिक प्रभावित किया है।

4. भूतपूर्व प्रथाओं का हवाला :-

संगठन ने यह भी बताया है कि पहले के वेतन आयोग में DA का कुछ हिस्सा मूल वेतन में Merge किया गया था, जिससे कि वेतन और मत्ततो की गणना अधिक व्यवहारिक हो सके |

यह भी पढे – 8th Pay Commission: अर्धसैनिक बलों सहित केन्द्रीय कर्मचारियों के पुरानी पेंशन (OPS), वेतन, पेंशन और भत्तों में बढ़ोतरी के प्रस्तावों पर बैठक शुरु |

DA Merger With Basic Pay : DA का Basic Day में Merger से क्या लाभ होंगें?

DA को मूल वेतन में मिलाने से कई तरह के फायदे होते हैं:

• Allowances और पेंशन में वृद्धि :-

अधिकांश भत्तें मूल वेतन के आधार पर तय होते है I DA का हिस्सा Basic Pay में जुड़ने से मिलने वाली भत्तों और पेंशन में सकारात्मक बदलाव आयेगा।

• Retirement Benefits में सुधार :-

भविष्य में पेंशन, ग्रैच्युटी और अन्य रिटायरमेंट लाभ जोकि सीधे Basic pay से जुड़े होते है, उसमें सुधार आयेगा जिससे जीवन स्तर बेहतर होगा।

• Buying Capacity में बढ़ोत्तरीः-

वेतन बढ़ने से कर्मचारियों की Buying Capacity बढ़ेगी जिससे महंगाई का सामना करने में मदद मिलेगी।

यह भी देखें – अर्धसैनिक बलों के जवानों के पुरानी पेंशन (OPS) सुनवाई मामले में मिली एक और तारीख | 

DA Merger With Basic Pay : सरकार की स्थिति क्या है?

हालांकि कर्मचारी संगठन की मांगें जोर पकड़ती जा रही है, लेकिन सरकार की प्रतिक्रिया अभी स्पष्ट नही है। कुछ रिपोर्टो के अनुसार सरकार ने कहा है कि वर्त्तमान में DA का Merger का कोई भी प्रस्ताव सरकार के पास विचाराधीन नही है।

वास्तविकता यह है कि 8th CPC की सिफारिशें लागू होने में अभी काफी समय लगेंगी, क्योंकि आयोग को अपनी विस्तृत रिपोर्ट तैयार करनी होती है और फिर उसको मंजूरी के लिए सरकार के पास भेजा जाता है।

DA Merger With Basic Pay : कर्मचारियों और संगठन की प्रतिक्रिया :-

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच FNPO की मांग को लेकर काफी साकारात्मक प्रतिक्रिया है I कर्मचारी संगठन मानते हैं कि DA Merger से न केवल तत्काल राहत मिलेगी, बल्कि वेतन में दीर्घकालिक सुधार भी होगा।

DA का 50% मूल वतन में merger का प्रस्ताव एक महत्वपूर्ण सुझाव हैं, जिसका उद्देश्य कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई के बीच तत्काल राहत देना है। सरकार की तरफ से अभी तक इस पर अभी कोई भी जबाव नही आया है।

समाप्त !

8th Pay Commission: अर्धसैनिक बलों सहित केन्द्रीय कर्मचारियों के पुरानी पेंशन (OPS), वेतन, पेंशन और भत्तों में बढ़ोतरी के प्रस्तावों पर बैठक शुरु |

1
8th Pay Commission

8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा कदम

8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया एक अहम मोड़ पर पहुंच चुकी है। केन्द्र के National Council (Staff side) के Drafting Committee की बैठक नई दिल्ली में शुरू हो गई है,  जिसमें सैलरी, भत्तों और पेंशन बढ़ोत्तरी के स्ट्रक्चर पर विस्तृत प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं।

यह बैठक दिल्ली के चन्द्रलोक भवन में 25 फरवरी 2026 से शुरू हुई है और लगभग एक सप्ताह चलेगी I इसके बाद एक साझा “Memorandum” तैयार किया जायेगा, जो कि बाद में 8th Pay Commission को आधिकारिक रूप से सौंपा जायेगा। इस बैठक का उद्देश्य विभिन्न कर्मचारी संगठनों की मांगों को एकीकृत रूप से अधिकारियों के समक्ष रखना है।

कर्मचारी संगठनों और फेडरेशन का मानना है कि सरकार द्वारा पहले जारी Terms of Reference (ToR) में कई महत्वपूर्ण मांगों को शामिल नहीं किया गया है, इसलिए इस बैठक के जरिए उन मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया जायेगा।
8th Pay Commission

8th Pay Commission : बैठक की मुख्य मांगें और प्रस्तावः-

1) न्युनतम वेतन 54000 की माँग
कर्मचारी संगठनों ने यह प्रस्ताव रखा है कि 8वें वेतन आयोग के तहत न्यूनतम मूल वेतन (Basic Pay) लगभग 54,000 रूपयें प्रति माह तय किए जाए। यह मौजूदा 7वें आयोग की तुलना में एक बड़ा उछाल होगा और इससे सबसे निचले स्तर के कर्मचारी को भी अच्छा फायदा मिलेगा।

यह संख्या “Akroyd Formula” पर आधारित है, जो कि एक पारिवारिक खर्च मॉडल हैं। अगर इसे लागू किया जाता है, तो न केवल वेतन बल्कि लाभ, भत्तों और पेंशन पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

2) 3.25 का fitment factor की माँग :-

यह एक महत्वपूर्ण माँग है कि फिटमेंट फैक्टर को 3.25 तक रखा जाये I फिटमेंट फैक्टर वह Calculation है जिसमें वर्त्तमान वेतन को 8वें वेतन आयोग के हिसाब से समायोजित किया जाता है। अगर यह स्वीकार हो जाता है, तो केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी में वास्तविक़ रूप से गहरा बदलाव आएगा।

फेडरेशन का तर्क है कि इससे आज की महंगाई, जीवन यापन की लागत और सामाजिक आवश्यकतायों को ध्यान में रखते हुए मूल सैलरी को पर्याप्त रूप से बढ़ाया जा सकेगा।

3) 7% की सालाना वेतन वृद्धि (Annual Increments) की मांग :-

वर्तमान में केन्द्रीय कर्मचारियों को हर साल लगभग 3% इंक्रीमेंट मिलता है I कर्मचारी संगठनों ने इस दर को 7% तक बढ़ाने की मांग की है, ताकि वेतन की वृद्धि और बचत बेहतर तरीके से हो सके, खासकर महंगाई और रोजमर्रा खर्चो के बढ़ते दबाव को देखते हुए।

Annual Increment बढ़ने से व्यक्ति का करियर के दौरान कुल वेतन भी काफी अच्छा होगा जिससे आर्थिक सुरक्षा और जीवन गुणवत्ता में सुधार आएगा।

यह भी पढे – 8th Pay Commission : भारत सरकार ने वेतन आयोग में निदेशक के पद पर की नियुक्ति
4) Old Pension Scheme (OPS) की बहालीः-

अर्धसैनिक बलों सहित सभी केन्द्रीय कर्मचारियों की सबसे संवेदनशील मांग है पुरानी पेंशन योजना (OPS) का पुनः लागू होना। 2004 में लागू NPS को कर्मचारियों ने व्यापक रूप से अस्थिर और कम लाभकारी बताया है I वे मांग कर रहे हैं कि NPS को हटाकर वापस OPS लागू किया जाए।

उनका तर्क है कि OPS में पेंशन एक निश्चित लाभ के रूप में मिलता है, जिससे रिटायरमेंट के बाद वित्तीय सुरक्षा बेहतर रहती है I दूसरी ओर, सरकार यह मानती है कि NPS वित्तीय रूप से अधिक स्थिर और टिकाऊ है। इस बहस का राजनीतिक और आर्थिक दोनों स्तरों पर बड़ा महत्व हैं।

यह भी देखें – 8th Pay Commission:: JCM की बैठक शुरू, बंपर वेतन बढ़ोतरी के प्रस्ताव भेज सकती है | 

8th Pay Commission : अन्य भत्तों और सुविधाओं की मांग़ :-

Drafting Committee ने सिर्फ वेतन की बात नहीं की है, बल्कि कई अन्य सुविधाओं को भी उठाया है।

• Fixed Medical Allowance (FMA) को बढ़ाकर 20,000 रूपयें प्रति माह करने की मांग की जा रही है खासकर उन पेंशनर्स के लिए जिन्हें CGHS सुविधाएं नही मिलती I

• Leave Travel Concession (LTC) को नगद में देने की मांग I

• Retirement पर Leave Encashment को 300 दिनों से बढ़ाकर 400 दिनों तक करने की भी मांग की जा रही है।

ये सभी प्रस्ताव यह सुनिश्चित करने के लिए है कि कर्मचारी और पेंशनर्स दोनों को जीवन के हर चरण में बेहतर सहायता मिले।

Drafting Committee की यह बैठक लगभग एक सप्ताह चलेगी I इसके बाद एक Final Memorandum तैयार होगा, जो वेतन आयोग को सौंपा जायेगा I

CISF JAWAN COURT CASE : झारखण्ड हाईकोर्ट ने CISF जवान को बड़ी राहत देते हुए रद्द की बर्खास्तगी

0
CISF JAWAN COURT CASE

CISF JAWAN COURT CASE : झारखंड हाईकोर्ट ने लगभग 27 साल पुराने एक मामले में एक पूर्व CISF जवान को बड़ी राहत दी है।

अदालत ने कहा कि जिस सजा के तहत उसे सेवा से बर्खास्त किया गया था, वह आरोपों की तुलना में अत्यंत कठोर थी। यह मामला 1999 में बोकारो स्टील प्लांट में हुई चोरी की घटना से जुड़ा हैं।

 CISF JAWAN COURT CASE : क्या था मामला?

घटना मार्च 1999 की है, जब Central Industrial security force के एक जवान की Duty Bokaro steel plant में लगी थी,  उसी दौरान प्लांट परिसर से लगभग 100 किलों माइल्ड स्टील सामग्री चोरी हो गई। विभागीय जांच में आरोप लगाया गया कि जवान ने अपनी Duty में लापरवाही बरती, जिसके कारण यह चोरी संभव हो सकी।

जांच पूरी होने के बाद 25 अक्टुबर 1999 को उसे सेवा से हटा दिया गया I विभाग ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए बर्खास्तगी को उचित ठहराया I इस फैसले ने उसके पूरे करियर को अचानक समाप्त कर दिया।

CISF JAWAN COURT CASE

CISF JAWAN COURT CASE : कानूनी लड़ाई की शुरूआत

बर्खास्तगी के बाद जवान ने विभागीय अपील और पुनर्विचार याचिकाएं दायर की, लेकिन सभी स्तरों पर उसे राहत नही मिली I अंततः उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया I वर्षो तक मामला लंबित रहने के बाद 2021 में हाईकोर्ट की एकल पीठ में उसके पक्ष में फैसला सुनाया।

एकल पीठ ने कहा कि भले ही विभागीय जाँच में लापरवाही साबित हुई हो, लेकिन सजा अत्यधिक कठोर प्रतीत होती है। अदालत ने बर्खास्तगी आदेश को रद्द करते हुए पुनर्विचार का निर्देश दिया। हालांकि, केन्द्र सरकार और सीआईएसएफ ने इस फैसले को चुनौती देते हुए डिवीजन बेंच में अपील दायर की।

CISF JAWAN COURT CASE : डिवीजन बेंच का फैसला

17 फरवरी 2026 को हाईकोर्ट की दो न्यायाधीशों की खंडपीठ ने अपील पर फैसला सुनाया I अदालत ने एकल पीठ के निर्णय को बरकरार रखते हुए कहा कि सजा आरोपों के अनुपात में नही थी। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि अनुशासित बलों में कर्त्तव्यनिष्ठा अत्यंत महत्वपूर्ण है, लेकिन इसका मतलब यह नही कि हर त्रुटि पर सबसे कठोर दंड दे दिया जाए।

अदालत ने यह भी गौर किया कि संबंधित जवान की सेवा रिकॉर्ड में इस घटना से पहले कोई नकारात्मक प्रविष्टि नहीं थी। उसका पिछला सेवा संतोषजनक था। ऐसे में केवल एक घटना के आधार पर सेवा समाप्त करना न्यायसंगत नहीं माना जा सकता।

यह भी पढे – CISF INSPECTOR PROMOTION CASE : CISF इंस्पेक्टरों के Promotion Stagnation के मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश I

CISF JAWAN COURT CASE : समय और परिस्थितियों पर सवाल

मामले में एक महत्वपूर्ण पहलू यह भी था कि चोरी किस समय हुर्ई और क्या वह ठिक उसी अवधि में हुई जब वह जवान ड्यूटी पर था। रिकार्ड में यह उल्लेख था कि वह घटना से लगभग 15 मिनट पहले अपनी पोस्ट से हट गया था। लेकिन अदालत ने कहा कि इस तथ्य को इतनी स्पष्टता से स्थापित नही किया गया कि इसके आधार पर सेवा समाप्ति जैसी कठोर सजा दी जाए।

न्यायालय ने कहा कि विभागीय कार्रवाई में न्यायसंगत और संतुलन आवश्यक है। यदि लापरवाही साबित भी हो, तो सजा का निर्धारण करते समय कर्मचारी के पुरे सेवाकाल, परिस्थितियों और दोष की गंभीरता को ध्यान में रखा जाना चाहिए।

यह भी देखें – सुप्रीम कोर्ट से अर्धसैनिक बलों के पुरानी पेंशन (OPS) की सुनवाई पर आ गई बड़ी खुशखबरी | 

CISF JAWAN COURT CASE : न्यायिक संतुलन का संदेश

यह फैसला केवल एक जवान को राहत देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यापक संदेश भी देता हैं कि अनुशासनात्मक मामलों में प्रशासनिक अधिकार असीमित नहीं है। अदालतें देखती है कि सजा न्यायोचित ही होनी चाहिए।

वर्दीधारी बलों में अनुशासन सर्वोपरि होता है, लेकिन न्यायालय मे यह स्पष्ट किया कि दंड का उद्देश्य सुधार और संतुलन होना चाहिए, न कि केवल दंड देना I यदि किसी जवान को पूरा सेवा रिकार्ड साफ-सुथरा रहा हो, तो एक घटना के लिए उसकी नौकरी समाप्त कर देना अत्यधिक कदम माना जा सकता है।

CISF JAWAN COURT CASE : व्यापक प्रमाद क्या होगा?

इस निर्णय से यह भी स्पष्ट होता है कि वर्षो बाद भी यदि किसी को लगता है कि उसके साथ अन्याय हुआ है, तो न्यायिक समीक्षा संभव हैं। अदालतें प्रशासनिक फैसलों की जांच कर सकती है, खासकर तब जब सजा असंगत और असंतुलित प्रतीत हो।

करीब तीन दशक बाद आया यह फैसला न केवल उस पूर्व जवान के लिए राहत है बल्कि यह अन्य सरकारी कर्मचारियों के लिए एक उदाहरण भी है कि अनुशासनात्मक कार्रवाई में न्याय और संतुलन आवश्यक तत्व है।

समाप्त!

SSB Cadre Review :: SSB में मंत्रालय कर्माचारियों के Cadre Review के प्रस्ताव को वित्त मंत्रालय ने किया वापस

4
SSB Cadre Review

SSB Cadre Review : वित्त मंत्रालय ने सशस्त्र सीमा बल (SSB) में मंत्रालयिक कार्मिकों के कैडर रिव्यू के प्रस्ताव को ठुकराया, दी नई सलाह

केन्द्र सरकार के गृह मंत्रालय ने हाल ही में सशस्त्र सीमा बल (SSB) में मंत्रालयिक कर्मचारियों के कैडर रिव्यू ( SSB Cadre Review ) के अन्तर्गत संख्या बढ़ाने और उनके पदों की संरचना में बदलाव लाने का एक प्रस्ताव व्यय विभाग यानी वित्त विभाग को भेजा था। इस प्रस्ताव का उद्देश्य था कि SSB में मंत्रालयिक स्टॉफ की समीक्षा करके पदों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि प्रशासनिक कामकाज को और सुचारू तरीके से संभाला जा सके।

लेकिन व्यय विभाग, वित्त मंत्रालय ने इस प्रस्ताव को मंजूरी देने से साफ मना कर दिया और उसे लौटा दिया। विभाग ने साफ-साफ कहा कि प्रस्ताव में कोई ठोस कारण नहीं दिखा, जिसपर इसे मंजूर किया जा सके I वित्त मंत्रालय ने ऩिष्कर्ष निकाला कि मौजूदा परिस्थिति में पदों को बढ़ाना उचित नही है और सभी केन्द्रीय सशस्त्र बलों को मंत्रालयिक पदों की संख्या को सीमित रखने पर विचार करना चाहिए। .

SSB Cadre Review : क्यों वापस लौटा दिया प्रस्ताव ?

वित्त मंत्रालय ने गृह मंत्रालय का प्रस्ताव यह कहते हुए वापस कर दिया कि प्रस्ताव में किसी ठोस आंकड़े, विस्तृत विश्लेषण या कार्यभार के स्पष्ट आधार का आभाव था। वित्त मंत्रालय का मानना है कि सिर्फ पदों की संख्या बढ़ाने से कुछ नही होगा, बल्कि ऑफिस के कामकाज में सुधार और प्रक्रिया को सरल बनाने की जरूरत है।

वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने कहा कि भविष्य में इस तरह के किसी भी प्रस्ताव की कठोर समीक्षा होगी और केवल पदों की संख्या बढ़ाऩे पर निर्णय नही लिया जायेगा। मंत्रालय ने सुझाव दिया कि नियमों और प्रक्रियाओं को आसान बनाना चाहिए ताकि रूटीन कामों की गति बढ़े।

SSB Cadre Review

SSB Cadre Review : वित्त मंत्रालय ने क्या सलाह दी है?

1. कार्यालय प्रक्रिया को सरल बनाये

विभाग ने गृह मंत्रालय को सलाह दी है कि कार्यालय नियम और प्रक्रिया अधिक सरल और प्रभावी तरीके से लागू किए जाए। कई बार एक ही काम के लिए बहुत सारे कागजी दस्तावेज और प्रक्रिया होती है, जो समय और संशाधन दोनों को खर्च करती है। इससे निपटने के लिए प्रक्रियाओं का पुनरावलोकन करना जरूरी है।

2. आईटी और डिजिटल टूल का प्रयोग बढ़ाए :-

वित्त मंत्रालय ने यह भी कहा कि आईटी टूल्स और डिजिटल तकनीकों को अपनाने से मंत्रालयिक स्टाफ की संख्या को सीमित रखा जा सकता है। डिजिटल टूल्स के जरिए बहुत सारा काम बिना अतिरिक्त कर्मचारियों के भी आसानी से किया जा सकता है। जैसे कि Reporting, filing, Data Analysis और दस्तावेजों का इलेक्ट्रॉनिक प्रबंधन ।

यह सुझाव सिर्फ SSB के लिए नही, बल्कि सभी CAPFs पर लागू होगा। यानी आगे से सभी बलों को यही तरीका अपनाने की सलाह दी गई है।

3. Paper work कम करने पर जोड़ :-

आज भी सरकारी कार्यो का बड़ा हिस्सा कागज आधारित होता है। व्यय विभाग ने गृह मंत्रालय को सुझाव दिया कि इस पेपरवर्क को काफी हद तक घटाया जाए ताकि कर्मचारियों का समय बचें और वे ज्यादा महत्वपूर्ण कार्यो पर ध्यान दे सकें।

यह भी पढे – CISF INSPECTOR PROMOTION CASE : CISF इंस्पेक्टरों के Promotion Stagnation के मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश I

SSB Cadre Review : बीएसएफ (BSF) मामले में अलग निर्णय :-

इससे प हले BSF के मंत्रालयिक कैडर समीक्षा के मामले में व्यय विभाग ने अलग तरह का निर्णय लिया था। इसमें डिप्टी कमांडेंट स्तर पर 21 नए पद स्वीकृत किए गए थे, लेकिन मंत्रालयिक हवलदारों के 143 पदों की कटौती कर दी गई थी। गृह मंत्रालय ने कुल 4640 पदों की सिफारिश की थी, जिसमें 4497 पर्दों को मंजूरी मिल गई थी। लेकिन SSB के मामले में कोई रियायत नहीं मिली और प्रस्ताव को पूरे रूप से लौटा दिया गया।

यह भी देखें – #OPSFORCAPF: अर्धसैनिक बलों के पुरानी पेंशन (OPS) पर सुप्रीम कोर्ट से आई एक बड़ी अपडेट | 

SSB Cadre Review : बड़ा सवाल: क्या यही सही दिशा है?

आलोचकों का कहना है कि केवल पदों का बढ़ाने से समस्या नही सुलझती, बल्कि सिस्टम को अधिक स्मार्ट, तेज और तकनीकी रूप से सक्षम बनाना जानती है। Digital tools, Al तथा प्रक्रिया आधारित सुधार जैसे उपाय बेहतर काम कर सकते हैं। इसी तरह के डिजिटल बदलावों को बढ़ावा देने की नीति सरकार के डिजिटल इंडिया मिशन से मेल खाती है।

सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि कैडर रिव्यू के नाम पर सिर्फ पदों की संख्या बढ़ाने से काम नही चलेगा बल्कि प्रशासनिक प्रक्रिय़ाओं का पुनर्गठन, डिजिटल टूल्स का इस्तेमाल, और कागजी काम को घटाना प्राथमिकता होगी।

समाप्त

Source – AmarUjala