CISF LOVE SUICIDE : CISF महिला अधिकारी ने युवक को प्यार के जाल में फंसाया, युवक ने की आत्महत्या !

CISF LOVE SUICIDE :: CISF की महिला अधिकारी पर शादी की बात छिपाकर संबंध बनाने के आरोप, शख्स ने की आत्महत्या

CISF LOVE SUICIDE : अभिषेक सिंह का कहना है कि दोनों शारीरिक संबंध बना चुके थे और वह महिला से शादी करना चाहते थे। उन्होंने दावा किया है कि बाद में पता चला कि महिला पहले से ही शादीशुदा है और उस………. आइये जानते हैं विस्तार से।

CISF LOVE SUICIDE

CISF LOVE SUICIDE : उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले एक शख्स ने मंगलूरू में आत्महत्या कर ली है। उसने एक महिला पर शादी की बात छुपाने और शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगाए है और एक वीडियो भी जारी किया है। इस मामले में मंगलूरु पुलिस ने महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। खबर है कि महिला CISF यानी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल  मे अधिकारी है।

CISF LOVE SUICIDE : सुसाइड करने से पहले बनाया विडियो!

कथित तौर पर आत्महत्या करने वाले 40 साल के अभिषेक सिंह चेन्नई  में  निजी कंपनी में कर्मचारी थे।   वह एक कार्यक्रम में शामिल होने मंगलूरु गए हुए थे। अपनी जान देने से पहले 20 मिनट लंबा एक विडियो रिकार्ड कर सोशल मिडिया पर शेयर किया हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने कहा है, ” मुझे नही पता था कि वह शादीशुदा है और दो बच्चों की मां है। उसने मुझे ऐसी स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है कि मेरा जीवन अब मुश्किल में है। ”

उसने उल्लेख किया कि उसने दावा किया कि वह अपने भाई की शादी के बाद अपने पति को तलाक दे कर उसके साथ रहना चाहती है।

CISF LOVE SUICIDE : महिला अधिकारी पहले से शादीशुदा थी!

अभिषेक सिंह का कहना है कि दोनों शारीरिक संबंध बना चुके थे और वह महिला से शादी करना चाहते थे। उन्होंने दावा किया है कि बाद में पता चला कि महिला पहले से ही शादीशुदा थी और उसने यह बात दबाकर रखी थी। सिंह ने कहा कि जब महिला से इस संबंध में सवाल पूछे, तो वह उन्हें छोड़कर चली गई थी।

सिंह ने महिला पर रुपये ऐंठने के भी आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, ” मैं उससे जाल में बुरी तरह से फंस गया था और अब जीवन बर्बाद हो गया है। अब जीने का क्या मतलब?… उसने ऐसे हालात बना दिए हैं कि सब खत्म हो गया है।’ उन्होंने कहा, ‘ इसे मृतक बयान समझा जाए। वह लोगों का इस्तेमाल करती है, उन्हें खर्च उठाने पर मजबूर करती है और उनका फायदा उठाती है।

यह भी पढे – CRPF Jawan ne ki Pakistani ladki se Shadi :: सरहद पार पाकिस्तान से आई CRPF जवान की दुल्हन! ऑनलाईन शादी के 9 महिने बाद हुई मुलाकात।

सिंह के भाई ने पुलिस में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि महिला की सच्चाई जानने पर अभिषेक दुखी हो गया था। पुलिस ने बताया है, ” उनके भाई की तरफ से की गई शिकायत अभिषेक सिंह, मोनिका सिहाग के साथ रिलेशन में थे। 1 मार्च को सुबह करीब 11 बजकर 30 मिनट पर अभिषेक ने अपने भाई को बताया कि मोनिका ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया है और खुलासा किया है की वह पहले शादीशुदा है और एक बच्चा भी है।’

CISF LOVE SUICIDE : “8 लाख रुपये के सोने के आभूषण दिए थे”

पुलिस आयुक्त अनुपम अग्रवाल के अनुसार अभिषेक ने आगे आरोप लगाया कि अधिकारी ने उनका भावनात्मक, शारीरिक और आर्थिक शोषण किया और उनसे काफी मात्रा में धन ऐंठ लिया, जिसकी अनुमानित कीमत 10-15 लाख रुपये है। विडियो में यह भी आरोप लगाया की उसने आरोपी महिला को लगभग 8 लाख रुपये के सोने के आभूषण दिए थे। उसने यह भी बताया की जब ये अधिकारी गुजरात के अहमदाबाद और चेन्नई में पोस्टेड थी, तब उसने अभिषेक को वहां पर बुलाई थी।

“1 मार्च को मैंगलोर में एक आत्महत्या का मामला सामने आया था। पांडेश्वर पुलिस स्टेशन रिपोर्ट के अनुसार, अभिषेक सिंह नाम का एक व्यक्ति 3-4 दिनों से रीगल पैलेस लॉज, कमरा 302 में रह रहा था। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश गाजीपुर का रहने वाला था और एक हस्तशिल्प और हथकरघा प्रदर्शनी में भाग लेने आया था। दोपहर करीब 3:45 बजे वह इंस्टाग्राम पर लाइव हुआ।” अग्रवाल ने कहा।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ” रात करीब 10:30 बजे हमे अपने थाने में रिपार्ट मिली। हमने मामले का संज्ञान लिया और फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ अपराध स्थल पर अधिकारियों को भेजा। उसके भाई राहुल सिंह ने मोनिका सिहाग के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर आत्महत्या के उकसाने का मामला दर्ज किया।

उसने मोनिका पर अन्य पुरुषों के साथ भी इसी तरह के संबंध रखने का आरोप लगाया। अपने विडियो में उसने आग्रह किया कि महिला को उसके कार्यों के लिए उसका परिणाम मिलना चाहिए।

आखिर में सच्चाई क्या है,  यह जांच होने के बाद ही सामने आ पायेगा।

Source – indiatoday

Leave a Comment