CRPF JAWAN SHAHEED : सारंडा में नक्सली हमला, IED विस्फोट में CRPF के एक जवान शहीद एवं एक घायल

CRPF JAWAN SHAHEED : झारखंड के सारंडा में नक्सलियों द्वारा किए गए IED ब्लास्ट में सीआरपीएफ के एक सब-इंस्पेक्टर शहीद हो गए हैं।  जबकि एक जवान घायल हुए हैं। घायल को रांची रेफर किया गया है।

CRPF JAWAN SHAHEED
घायल जवान को एयरलिफ्ट करते हुए

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि प्रतिबंधित भाकपा ( माओवादी) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा अनमोल आदि अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील हैं।

पश्चिम सिंहभूम जिला के सारंडा में छोटानागरा थाना अंतर्गत वनग्राम मारांगपोंगा के आस पास जंगली, पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये आईईडी विस्फोट की चपेट में आने से सीआरपीएफ 193 बटालियन के एसआई सुनील कुमार मंडल शहीद हो गये।

शहीद सुनील कुमार मंडल पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मेदिनीपुर के रहने वाले थे। जख्मी जवान पार्थ प्रतिम डे पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा के रहने वाले है।

CRPF JAWAN SHAHEED : एक जवान का चल रहा इलाज

इस विस्फोट में घायल सुरक्षाबल का जवान पार्थ प्रतिम डे रांची के अस्पताल में इलाजरत है। घटना शनिवार दोपहर में उस समय घटी जब सुरक्षाबल के जवान नक्सलिय़ों के खिलाफ सारंडा जंगल में सर्च अभियान चला रहे थे।

इस दौरान आईईडी विस्फोट में एसआई व जवान घायल हो गये थे। दोनों को तुरंत प्राथमिक उपचार कर हेलिकॉप्टर से रांची भेजा गया था। वहां इलाज के क्रम में एसआई सुनील कुमार मंडल वीरगति को प्राप्त हो गये।

यह भी पढे – NAXAL : 375 दिन में नक्सलवाद खत्म, शाह की गारंटी को पूरा करने में जुटे सशस्त्र बल, अब सरेंडर या गोली ही विकल्प

CRPF JAWAN SHAHEED : एसपी ने की घटना की पुष्टि

CRPF JAWAN SHAHEED

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि की है। एसपी ने बताया की प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा, कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील होने की सूचना पर चाईबासा पुलिस,  कोबरा, झारखंड जगुआर एवं सीआरपीएफ बटालियन की विभिन्न टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।

CRPF JAWAN SHAHEED : इस समय हुआ विस्फोट

इनके संबंध में विश्वस्त सूचना प्राप्त होने के आलोक में 4 मार्च से एक विशेष संयुक्त अभियान छोटानागरा एवं जराईकेला थाना के सीमावर्ती जंगली, पहाड़ी क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है।

अभियान के दौरान शनिवार को दोपहर लगभग 2.30 से 2.45 बजे अपराह्न के बीच छोटानागरा थानान्तर्गत वनग्राम मरांगपोंगा के आसपास जंगली, पहाडी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व मे लगाया गया आइईडी विस्फोट हो गया। बता दे की ब्लास्ट वाली जगह से लगभग 500 मीटर दूरी पर ही सीआरपीएफ 193 बटालियन का नया कैंप कुछ माह पूर्व ही स्थापित किया गया था।

जिसकी चपेट मे आने से सीआरपीएफ 193 के एसआई सुनील कुमार मंडल एवं हवलदार पार्थ प्रतिम डे जख्मी हो गये।

पुलिस बल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस मुख्यालय,  झारखण्ड, रांची एवं सीआरपीएफ झारखंड सेक्टर, रांची के सहयोग से हेलिकॉप्टर के माध्यम से तत्काल प्राथमिकी उपचार के पश्चात उक्त जख्मी पदाधिकारी व कर्मी को उच्चतर इलाज के लिए रांची भेजा गया।

वहां एसआई सुनील कुमार मंडल वीरगति में प्राप्त हो गये। यहां बता दें कि 18 मार्च को भी सीआरपीएफ की 134 बटालियन के एसआई सुबोध कुमार आईईडी विस्फोट में घायल हो गये थे। चार दिनों में यह दूसरी घटना है जब सुरक्षाबलों को नुकसान उठाना पड़ा है।

CRPF JAWAN SHAHEED : सारंडा में छिपे है कई बड़े नक्सली

सुरक्षा बलों के सूत्रों के अनुसार, सारंडा में काफी संख्या में नक्सली कमांडर अपने साथियों के साथ सक्रिय है। उन्होंने जगह जगह पर आईईडी बम बिछाकर रखा है, जिसपर पैड. पड़ते ही या हल्का प्रेशर बनते ही विस्फोट हो जाता है। इन विस्फोट में अब तक कई जवान की जान जा चुकी है। सुरक्षा बल लगातार इस क्षेत्र में अभियान चला रहे है। लगभग हर दिन आईईडी बम बरामद किए जा रहे है। सोमवार को भी सुरक्षा बलों ने 10 किलो का आईईडी बरामद किया था। सारंडा जंगल नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहा है। यहां नक्सली गतिविधियों होती रही हैं।

Source – patrikakhabar

Leave a Comment