ITBP PNB MOU : आईटीबीपी कर्मचारियों की लगी लॉटरी?

ITBP PNB MOU : आईटीबीपी के साथ PNB ने विशेष बैंकिंग लाभ प्रदान करने हेतु साझेदारी की!

(ITBP PNB MOU) :: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने भारत – तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) कर्मियों, पेंशनभोगियों और उनके परिवार को विशेष बैंकिंग सेवाएं और वित्तिय लाभ प्रदान करने के लिए भारत – तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए है। इससे ITBP के कर्मियों, पेंशनभोगियों और उनके परिवार को क्या लाभ मिलेगा उस पर आज हम चर्चा करेंगे,  तो आइये शुरू करते हैं।

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने 11 फरवरी 2025 को भारत – तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत ITBP कर्मियों, पेंशनभोगियों और उनके परिवार को विशेष बैंकिंग सेवाएं और वित्तिय लाभ प्रदान किए जायेंगे। यह समझौता भारत – तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) के सदस्यों को वित्तिय सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है, जिसमें उच्च बीमा कवरेज और उन्नत बैंकिंग सेवाएं शामिल हैं।

ITBP PNB MOU
ITBP PNB MOU Sign

इस समझौता ज्ञापन पर पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के महाप्रबंधक एस. पी. सिंह भारत – तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) के महानिरीक्षक (प्रशासन) एस. सी ममगेन ने ITBP मुख्यालय, सीजीओ कॉम्पलेक्स, नई दिल्ली में हस्ताक्षर किए। यह ज्ञापन समझौता PNB के मुख्य महाप्रबंधक विनय कुमार गुप्ता, ITBP के डीआइजी (प्रशासन) विकास बर्मन और दोनों संगठनों के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ।

ITBP PNB MOU : समझौते के तहत प्रमुख बीमा लाभ

इस साझेदारी के अंतर्गत PNB ITBP कमियों के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए बीमा लाभ प्रदान किए हैं जो, आकस्मिक दुर्घटऩाओं या अप्रत्याशित घटनाओं में वित्तिय सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। इनमे शामिल हैं:_

  • व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा (PAI) : ₹1 करोड़
  • वायु दुर्घटना बीमा (AAI) : ₹1.5 करोड़
  • स्थायी/ आंशिक विकलांगता कवरेज  : ₹1.5 करोड़
  • ऑपरेशन के दौरान मृत्यु पर अतिरिक्त कवरेज: ₹10 लाख
  • आयातित दवाओं (परिवहन सहित) के लिए कवरेज: ₹10 लाख तक
  • एयर एंबुलेंस खर्च: ₹10 लाख तक

ITBP PNB MOU : ITBP पेंशनभोगियों और परिवारों के लिए अतिरिक्त लाभ

PNB द्वारा ITBP कर्मियों और उनके परिवारों को भी वित्तिय सुरक्षा प्रदान की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत:

  • आजीवन व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा: ₹50 लाख
  • वायु दुर्घटना बीमा: ₹1 करोड़

इसके आलावा, रक्षा खाता धारकों के आश्रितों और परिवारों को भी इस योजना के तहत वित्तिय़ सहायता मिलेगी, जिसमे सेवानिवृत जवानों और उनके परिजनों को संपूर्ण सुरक्षा मिलेगी।

यह भी पढे- CAPF salary account (CAPSP) :: SBI ने खोला पिटारा

ITBP PNB MOU : PNB का रक्षा बलों के लिए समर्थऩ

यह साझेदारी PNB की व्यापक पहल PNB रक्षक प्लस योजना का हिस्सा है, जो रक्षा और अर्धसैनिक बलों के लिए शून्य बैलेंस वेतन और पेंशन खाता सेवाएं प्रदान करती है। इस योजना के अंतर्गत :

  • रियायती ब्याज दरों पर ऋण
  • ओवरड्राफ्ट सुविधाएं
  • व्यापक बीमा लाभ

इसके तहत जून 2024 में, PNB ने भारतीय सेना के कर्मियों के लिए वायु दुर्घटना बीमा कवरेज को ₹1.5 करोड़ तक बढ़ाया था। ITBP के साथ इस समझौते के माध्यम से, PNB रक्षा और सुरक्षा बलों के वित्तिय कल्याण के प्रति अपनी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को मजबूत कर रहा है। यह पहला ITBP कर्मियों और उनके परिवारों के लिए बेहतर बैंकिंग सेवाएं, बीमा कवरेज और वित्तिय सहायता सुनिश्चित  करेगी।

इस साझेदारी के माध्यम से, PNB ने भारत के सशस्त्र बलों, विशेष रूप से आईटीबीपी के ” हिमवीरों” को अनुकूलित वित्तिय उत्पाद और सेवाएं प्रदान करके समर्थन देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की हैे।  बैंक का लक्ष्य भविष्य में इसी तरह की पहल के माध्यम से अपना समर्थन जारी रखन है।

Source – ITBP & PNB

 

2 thoughts on “ITBP PNB MOU : आईटीबीपी कर्मचारियों की लगी लॉटरी?”

Leave a Comment